Daily Horoscope
✕

रक्तांचल 2 में राजनेता का किरदार निभाकर रोमांचित हैं माही गिल

Updated: मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022 (18:15 IST)
बॉलीवुड अभिनेत्री माही गिल वेबसीरीज ‘रक्तांचल 2’ में राजनेता का किरदार निभाकर रोमांचित हैं। माही गिल ने हाल ही में रिलीज़ वेबसीरीज ‘रक्तांचल 2’ में राजनेता सरस्वती देवी का किरदार निभाया है। माही गिल का किरदार देश की सबसे प्रभावशाली महिला नेताओं में से एक से प्रेरित है।
 
माही गिल ने कहा, “रक्तांचल 2 में एक दमदार ऑन-स्क्रीन किरदार निभाने और ये जानने के बाद कि भारतीय राजनीति में एक महिला के होने का क्या मतलब होता है, मैंने यह महसूस किया कि मैं अपने समाज के लिए और भी कुछ करना चाहती हूं। एक भीतरी नागरिक होने के नाते आप काफी कुछ कर सकते हैं और एक सकारात्मक प्रभाव छोड़ सकते हैं। मैं इतना बड़ा कदम उठाने को लेकर बेहद रोमांचित हूं।”
 
गौरतलब है कि रक्तांचल 2, नब्बे के दशक की सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जब उत्तर प्रदेश की राजनीति का पूरा परिदृश्य बदलने वाला था। यह 9 एपिसोड का पॉलिटिकल ड्रामा है, जिसकी पृष्ठभूमि में बदले, विश्वासघात और सत्ता के खेल की कहानी है, जो चार किरदारों रमानंद राय (आशीष विद्यार्थी), विजय सिंह (क्रांति प्रकाश झा), वसीम खान (निकितिन धीर) और सरस्वती देवी (माही गिल) के इशारे पर चलती है। रितम श्रीवास्तव के निर्देशन में बनी रक्तांचल 2 में करण पटेल और सौन्दर्या शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख