Hanuman Chalisa
✕

सलमान खान के ट्रेनर ने दी थी 'आरआरआर' के लिए रामचरण को फिटनेस ट्रेनिंग

Updated: बुधवार, 10 अगस्त 2022 (14:18 IST)
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' की भव्यता और शानदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं एक्शन इस फिल्म की एक ऐसी खूबी है जो सभी को अच्छी तरह बांधे रखती है। चाहे राम का अकेले गांव वालों की भीड़ से लड़ना हो या फिर जंगल के शेर के साथ भीम का रोमांचक संघर्ष हो, रामचरण और जूनियर एनटीआर ने अपनी हदों को एक नए स्तर पर पहुंचाया। 

 
राजामौली की हर प्रस्तुति में रोमांचक फाइट सीन्स दर्शकों की धड़कनें तेज कर देते हैं। इस स्तर की कला के साथ दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरने वाले रामचरण और जूनियर एनटीआर ने इसके लिए बेहद थका देने वाली ट्रेनिंग की थी। आरआरआर के एक समारोह में सुपरस्टार सलमान खान ने बताया कि उनके ट्रेनर राकेश उदियर किस तरह उन्हें और फिल्म आरआरआर के लिए रामचरण को ट्रेनिंग देने की जद्दोजहद में लगे रहते थे। 
 
उस समय सलमान खान एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और राकेश के साथ एक कठिन ट्रेनिंग सेशन से गुजर रहे थे। इस बारे में बताते हुए आरआरआर लॉन्च इवेंट में सलमान खान ने कहा था, मुझे पता है इन लोगों ने कितनी मेहनत की है। मेरा खुद का ट्रेनर मुझे छोड़कर रामचरण के पास जाता था। मैं तारक (जूनियर एनटीआर) को जानता हूं और मैं समझ सकता हूं कि वो किस दौर से गुजरे होंगे। तारक कमाल के हैं।
 
जब सलमान से एसएस राजामौली के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि वो हमारे बेस्ट फिल्मकार हैं, और मैं अपने सभी फैंस से निवेदन करना चाहूंगा कि आरआरआर देखो आप सब। 
 

Show comments

श्रद्धा कपूर की 'ईथा' से 'मातृभूमि' के टकराव पर सलमान खान ने मांगी माफी, बोले- मुझे पता होता तो कभी एक साथ फिल्म न लाता

500 करोड़ की नेटवर्थ की खबरों पर भड़के अनुपम खेर, बोले- मेरे पास इसका 10 प्रतिशत भी नहीं

व्हाइट स्ट्रीटवियर और रिमलेस चश्मे में दिशा पाटनी ने बिखेरा जलवा, किलर पोज देख फैंस हुए दीवाने

Bigg Boss 20: साड़ी-बिंदी में 'कजीना' बनकर काजी तौकीर ने लूटी महफिल, मनीष गोयल संग किया जमकर फ्लर्ट

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख