dharma sangrah
✕

रूही ने बॉक्स ऑफिस पर 7 दिनों में किया कितना कलेक्शन?

Updated: गुरुवार, 18 मार्च 2021 (12:01 IST)
राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म 'रूही' शुक्रवार के बजाय गुरुवार को ही रिलीज कर दी गई थी, इसलिए फिल्म ने सिनेमाघरों में सात दिन पूरे कर लिए। फिल्म का कलेक्शन अच्छा तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन ध्यान रखने वाली बात यह है कि कोरोना का असर फिर बढ़ा है, लोगों में दहशत है, सिनेमाघर जाने के जोखिम लेने से वे कतरा रहे हैं, कई शहरों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लग चुका है, महाराष्ट्र जहां हिंदी फिल्में बढ़िया व्यवसाय करती हैं, बुरी तरह से कोरोना के चपेट में है, इन बातों को ध्यान में रखते हुए कहा जा सकता है कि फिल्म के कलेक्शन पर बुरा असर पड़ा है। 
 
फिल्म ने गुरुवार 3.06 करोड़ रुपये, शुक्रवार 2.25 करोड़ रुपये, शनिवार 3.42 करोड़ रुपये, रविवार 3.85 करोड़ रुपये, सोमवार 1.35 करोड़ रुपये, मंगलवार 1.26 करोड़ रुपये और बुधवार को 1.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह सात दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 16.41 करोड़ रुपये रहा। 
 
फिल्म की रिपोर्ट खराब आई। ज्यादातर लोगों को यह फिल्म बिलकुल पसंद नहीं आई। स्त्री की कामयाबी को भुनाने की कोशिश इस फिल्म के निर्माताओं ने की है। 
 
अगले शुक्रवार यानी 19 मार्च को मुंबई सागा और संदीप और पिंकी फरार नामक दो फिल्में रिलीज हो रही हैं। क्या ये फिल्में बॉक्स ऑफिस की बहार लौटा पाने में सफल रहेंगी, आने वाले दिनों में पता चलेगा। 

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख