biodatamaker
✕

अजय देवगन को लेकर 'सिंघम 3' बनाएंगे रोहित शेट्टी, जल्द फ्लोर पर आएगी फिल्म

Updated: रविवार, 19 जून 2022 (16:42 IST)
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी ने अजय देवगन को लेकर गोलमाल और सिंघम जैसी सुपरहिट फ्रैंचाइजी बनाई है। सिंघम और सिंघम 2 के बाद रोहित शेट्टी अब इस फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म पर फोकस कर रहे हैं।

 
रोहित शेट्टी ने बताया है कि वह अब सिंघम के अगले चैप्टर पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, सर्कस की रिलीज के बाद हम अगले साल अप्रैल में फिल्म शुरू करेंगे।
 
रोहित शेट्टी ने कहा, सिंघम तकनीकी रूप से सिम्बा और सूर्यवंशी का हिस्सा है। मुझे अजय के साथ काम करते हुए एक लंबा समय हो गया है। आखिरी सिंघम 2014 में आई थी और अभी तक सैटेलाइट पर सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। समय बदल गया है और कैनवास बड़ा हो गया है और मैं अजय के साथ कुछ बड़ा बनाना चाहता हूं।
 
उन्होंने कहा, सिंघम 3 लार्जर देन लाइफ होगी और इसमें कम से कम एक और साल लगेगा। हमारी पूरी टीम इस पर कड़ी मेहनत कर रही है। इसके बाद ही हम दूसरी फिल्म के बारे में सोचेंगे।
 
बताया जा रहा है कि जल्द ही रोहित शेट्टी सिंघम 3 की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। फिलहाल रोहित शेट्टी इन दिनों अपने रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग में बिजी है। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख