Daily Horoscope
✕

रोहित शेट्टी ने पूरा स्टूडियो किया बुक, रणवीर सिंह के साथ करेंगे शूटिंग

Updated: बुधवार, 11 नवंबर 2020 (11:39 IST)
रोहित शेट्टी ने पहली बार रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सिम्बा' बनाई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की। अब दोनों टीम बना कर सफर को आगे बढ़ाना चाहते हैं। 
 

रणवीर को लेकर रोहित ने 'सर्कस' फिल्म अनाउंस कर दी है जिसमें वरुण शर्मा, जैकलीन फर्नांडीस और पूजा हेगड़े भी होंगे। इसकी शूटिंग का प्लान रोहित ने बना लिया है। 
 
वायआरएफ स्टूडियो में थोड़ी शूटिंग के बाद रोहित-रणवीर बांद्रा स्थित मेहबूब स्टूडियो में शूटिंग करेंगे। इसके लिए रोहित ने पूरा मेहबूब स्टूडियो बुक कर लिया है ताकि काम जल्दी से पूरा हो। 


 
इसके बाद हैदराबाद और गोआ में भी शूटिंग होगी। गोआ को रोहित अपने लिए लकी मानते हैं और उनकी तकबरीन सारी फिल्मों की शूटिंग गोआ में हुई है। 
 
'सर्कस' एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें रणवीर और वरुण के डबल रोल होंगे। यह शेक्सपीयर के नाटक 'कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर आधारित है जिस पर गुलजार अंगूर फिल्म बना चुके हैं। 

Show comments

रणवीर सिंह के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, दिवाली के दिन 96 साल की उम्र में नाना डॉ. राम हिंगोरानी का निधन

सलमान खान की 'मातृभूमि' का ट्रेलर रिलीज, देशभक्ति, बलिदान और युद्ध के दर्द की दिखी दमदार कहानी

शर्म आनी चाहिए आपको...', रामायण में साईं पल्लवी को फाइटर सीता दिखाने पर भड़के मुकेश खन्ना

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख