dharma sangrah

अक्षय कुमार की लक्ष्मी क्यों नहीं की जा रही है पसंद : 5 कारण

Updated: मंगलवार, 10 नवंबर 2020 (17:12 IST)
अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' इसलिए याद की जाएगी कि यह पहली ऐसी फिल्म है जिसमें इतना बड़ा स्टार है और यह सिनेमाघर की बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई। महीनों से तैयार यह फिल्म कोरोनावायरस और लॉकडाउन के चलते अटकी पड़ी रही और अंतत: इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म वालों को दिखाने के लिए दे दिया गया। उन्होंने दिवाली का समय चुना और 9 नवंबर को यह फिल्म प्रदर्शित कर दी गई। पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ संख्या में इसे देखा गया, लेकिन दर्शकों को यह फिल्म खास पसंद नहीं आई। आखिर इसकी क्या वजह रही? पेश है 5 कारण:


 
1) उम्मीद से कम 
लक्ष्मी फिल्म दक्षिण भारतीय फिल्म 'कंचना' का हिंदी रीमेक है। 'कंचना' के डब्ड वर्जन को दर्शकों ने कई बार देखा है। उन्होंने उम्मीद लगा रखी थी कि 'लक्ष्मी' उस फिल्म से भी बढ़ कर होगी, लेकिन यह उससे कमतर ही साबित हुई। 


 
2) मनोरंजन गायब 
लक्ष्मी को हॉरर प्लस कॉमेडी फिल्म के रूप में प्रचारित किया गया, लेकिन फिल्म के कॉमेडी सीन ऐसे हैं जिन्हें देख हंसी नहीं आती। हॉरर दृश्यों को देख डर नहीं लगता। मनोरंजन के लिहाज से फिल्म खाली निकली। खासतौर पर पहला घंटा तो बिलुकल भी मनोरंजक नहीं है। 
 
3) जल्दबाजी 
 ऐसा लगता है कि फिल्म को बहुत जल्दबाजी में बनाया गया है। कैरेक्टर को ठीक से डेवलप नहीं किया गया जिससे वे दर्शकों से कनेक्ट नहीं हो पाते। 
 
4) लॉजिक की निकली हवा 
फिल्म कई बार अतार्किक और अवैज्ञानिक हो जाती है। माना कि ऐसी फिल्मों में लॉजिक की बात नहीं करना चाहिए, लेकिन दर्शकों को इतना भी बेवकूफ नहीं बनाना चाहिए। 
 
5) ओवरएक्टिंग 
 फिल्म में कई अच्छे कलाकार हैं, लेकिन निर्देशक राघव लॉरेंस ने उन्हें जम कर ओवर एक्टिंग कराई। खुद अक्षय कुमार भी कई बार इसके शिकार हुए। दर्शकों को यह 'तमाशा' पसंद नहीं आया। 
 
इन 5 कारणों से दर्शक और फिल्म 'लक्ष्मी' के बीच जुड़ाव पैदा नहीं होता और यह फिल्म पसंद नहीं आती। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख