रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rocky aur rani ki prem kahani box office collection day 10 film earns 100 crore
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: सोमवार, 7 अगस्त 2023 (11:45 IST)

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 100 करोड़ क्लब में शामिल, 10वें दिन किया इतना कलेक्शन

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 100 करोड़ क्लब में शामिल, 10वें दिन किया इतना कलेक्शन | rocky aur rani ki prem kahani box office collection day 10 film earns 100 crore
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani box office collection: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फैमिली ड्रामा फिल्म ने पहले वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था।
 
फिल्म ने पहले दिन 11.10 करोड़, दूसरे ‍दिन 16.5 करोड़, तीसरे दिन 18.75 करोड़, चौथे दिन 7.2 करोड़, पांचवें दिन 7.30 करोड़, छठे दिन 6.90 करोड़, सातवें दिन 6.25 करोड़, आठवे दिन 6.75 करोड़ और नवे दिन 11.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। वहीं अब फिल्म का दसवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। 
 
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 10वें दिन 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने दसवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 13.50 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 105.08 करोड़ रुपए हो गया है। 
 
फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इस साल रिलीज हुई छठी बॉलीवुड फिल्म है जो बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही। इस फिल्म के जरिए करण जौहर ने 7 साल बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापसी की है। 
 
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह-आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन अहम किरदार में है। फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी का किसिंग सीन भी काफी चर्चा में है।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
सनी देओल ने नेपोटिज्म पर रखी अपनी राय, बोले- अगर मेरे पिता अभिनेता नहीं होते तो...