Daily Horoscope
✕

अजय देवगन का खुलासा, शिवाजी महाराज की बायोपिक पर काम शुरू, ये हीरो निभा रहा लीड रोल

Published: सोमवार, 6 जनवरी 2020 (14:50 IST)
बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन ने खुलासा किया है कि एक्टर रितेश देशमुख, छत्रपति शिवाजी महाराज पर बायोपिक बना रहे हैं और उस पर काम भी शुरू हो चुका है। अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में अजय देवगन, तानाजी मालसुरे का किरदार निभा रहे हैं। जब से तानाजी पर फिल्म बनने की बात सामने आई है तभी से छत्रपति शिवाजी महाराज की बायॉपिक पर भी चर्चा चल रही है।
 
हाल ही में एक इंटव्यूह के दौरान जब अजय देवगन से पूछा गया कि वह शिवाजी महाराज की बायोपिक में उनका रोल किसे निभाते हुए देखना पसंद करेंगे। इसके जवाब में उन्होंने बिना देर किए रितेश देशमुख का नाम लिया। अजय ने बताया कि उन्होंने रितेश का नाम इसलिए लिया क्योंकि वह पहले ही शिवाजी की बायोपिक पर काम शुरू कर चुके हैं। हालांकि, इस बारे में अजय ने ज्यादा डीटेल्स का खुलासा नहीं किया।
 

गौरतलब है कि ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ में भी छत्रपति शिवाजी का किरदार दिखाया गया है और यह रोल शरद केलकर निभा रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन के साथ उनकी पत्नी काजोल भी नजर आएंगी। यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होगी।

Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख