सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. richa chadha talk about her role in fukrey 3 bholi punjaban
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 25 मार्च 2022 (14:24 IST)

भोली पंजाबन का किरदार निभाने में ऋचा चड्ढा को आता है मजा, जल्द ही 'फुकरे 3' में आएंगी नजर

भोली पंजाबन का किरदार निभाने में ऋचा चड्ढा को आता है मजा, जल्द ही 'फुकरे 3' में आएंगी नजर - richa chadha talk about her role in fukrey 3 bholi punjaban
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा जल्द ही हिट फ्रेंचाइजी 'फुकरे' की अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं। 'फुकरे 3' में ऋचा चड्ढा में ऋचा भोली पंजाबन के रूप में अपनी भूमिका को फिर से निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।


ऋचा का कहना है कि, भोली पंजाबन का किरदार बहुत ही प्रतिष्ठित है, वह एक कच्ची और साहसी गैंगस्टर है, जो जानती है कि चीजों को अपने तरीके से कैसे करना है। मुझे बड़े पर्दे पर उसे चित्रित करने में बहुत मजा आता है। पिछले कई सालों में ये किरदार खासकर बच्चों के बीच काफी फेमस हुआ है और फिल्म के फैंस भी कई गुना बढ़ गए हैं। इस जर्नी में मैंने दो महत्वपूर्ण रिश्ते शुरू किए हैं।
 
गौरतलब है कि फुकरे फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। वहीं फुकरे रिटर्न्स को साल 2018 में रिलीज किया गया था। इन दोनों फिल्म का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया और वह ही फुकरे 3 का भी निर्देशन कर रहे हैं। 
 
कॉमेडी ड्रामा फिल्म फुकरे की कहानी चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आसान तरीके से ज्यादा रुपए कमाने के लिए एक जुट हो जाते हैं। फुकरे 3 में ऋचा चड्ढा के अलावा उनके मंगेतर अली फजल, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह भी अपने-अपने किरदारों को निभाते हुए नजर आएंगे।
 
ये भी पढ़ें
RRR Movie Review आरआरआर फिल्म समीक्षा: आग और पानी का तूफान