Daily Horoscope
✕

रेखा की आवाज में शूट होंगे 'बिग बॉस 15' के प्रोमो, पेड़ की बनेंगी आवाज

Updated: गुरुवार, 19 अगस्त 2021 (15:08 IST)
पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन का आगाज हो चुका है। इस बार यह शो पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर स्ट्रिमिंग हो रहा है, जिसे 'बिग बॉस ओटीटी' नाम दिया गया है। बिग बॉस ओटीटी को करण जौहर होस्ट करते नजर आ रहे है। यह शो 6 हफ्ते तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर टेलीकास्ट होगा।

 
इसके बाद यह शो टीवी पर प्रसारित होगा। बिग बॉस ओटीटी में बचे हुए कंटेस्टेंट्स की बिग बॉस 15 में एंट्री होगी। इस शो को एक बार फिर सलमान खान होस्ट करते नजर आएंगे। बीते दिनों खबर आई थी कि बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रेखा की भी बिग बॉस में एंट्री होगी।
 
ताजा खबरों के अनुसार रेखा बिग बॉस 15 के प्रोमो में वाइस ओवर देंगी। रेखा एक पेड़ के लिए एक विशेष वाइस ओवर करेंगी। शो के बारे में बात करते हुए रेखा ने कहा, बिग बॉस एक बहुत ही नायाब शो है, जिसमें ड्रामा, एक्शन, मस्ती और रोमांच सब है। इस शो से आप जिंदगी का क्रैश कोर्स कर सकते हैं। 
 
उन्होंने कहा, अगर कोई धैर्य से और शांति से रहा तो वो अपना बेस्ट निकलकर बाहर आ सकता है। इससे बेहतर और क्या हो सकता है। यह एक रोमांचकारी नया अनुभव होने जा रहा है, क्योंकि मैं एक स्पीकिंग ट्री के लिए वॉयस ओवर कर रही हूं, जिसे सलमान ने प्यार से विश्वसुंत्री नाम दिया है, जो ज्ञान, आशा और विश्वास से भरा एक जीवंत पेड़ है। 
 
बिग बॉस 15 ट्विस्ट और 'जंगल में संकट' से भरा होने वाला है। घर के अंदर आने से पहले कंटेस्टेंट्स को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
 

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख