sawan somwar

रामायण की टीवी पर फिर हुई वापसी, पिछले साल तोड़े थे कई रिकॉर्ड

Updated: शनिवार, 8 मई 2021 (12:28 IST)
दिवंगत रामानंद सागर के ब्लॉकबस्टर पौराणिक सीरियल रामायण ने एक बार फिर से टेलीविजन पर वापसी की है। इस धारावाहिक ने 1987 में दूरदर्शन पर रिलीज होने के बाद काफी लोकप्रियता हासिल की थी और पिछले साल के लॉकडाउन के दौरान राष्ट्रीय प्रसारक ने इस सीरीयल का दोबारा प्रसारण किया था। 

 
2020 में फिर से प्रसारित होने पर सीरीयल ने एक बार फिर दर्शकों की संख्या के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस बार रामायण कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जा रहा है, जो कि 6 मई से शुरू हो गया है।
 
रामायण में विभिन्न भूमिका अदा करने वाले कलाकारों की पहचान दशकों से भारतीय हस्तियों के तौर पर बन चुकी है। राम के रूप में अरुण गोविल, सीता के रूप में दीपिका चिखलिया, लक्ष्मण के रूप में सुनील लहरी, रावण के रूप में अरविंद त्रिवेदी और हनुमान के रूप में दारा सिंह को आज भी उनके अभिनय के लिए याद किया जाता है। 
 
पिछले साल जब यह शो टीवी पर दिखाया गया था तो लोगों ने इसे खूब चाव से देखा। लोगों की दिलचस्पी देख शो के कलाकार सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए थे। सीरियल में राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया था। सीता का किरदार दीपिका चिखलिया टोपीवाला ने तो लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी की तरफ से निभाया गया था। फैंस अपने पसंदीदा कलाकारों को फिर से टीवी स्क्रीन पर देख कर काफी खुश हुए।
 

Show comments

'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के तूफान में क्या टिक पाएगी अक्षय-सैफ की 'हैवान'? बॉक्स ऑफिस का कड़ा इम्तिहान!

'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचा भौकाल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु ने फैंस को कहा शुक्रिया

44 शो से 5,427 तक पहुंचा आंकड़ा, 5वें हफ्ते में 'हनुमान अंश' ने रचा नया इतिहास

अक्षय कुमार की 'समुक' में विनीत कुमार सिंह की एंट्री, निभाएंगे अहम भूमिका!

तापसी पन्नू की 'गांधारी' बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख