Daily Horoscope
✕

कोरोनावायरस से जंग हारे तापसी पन्नू की फिल्म 'रश्मि रॉकेट' के एडिटर अजय शर्मा

Updated: बुधवार, 5 मई 2021 (15:39 IST)
कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने पूरे देश में कोहराम मचा दिया है। इस वायरस की चपेट में आकर हर दिन कई लोगों की मौत हो रही है। वहीं कई सेलेब्स भी इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं और कई अपनी जान भी गंवा रहे हैं। अब खबर आ रही है कि तापसी पन्नू की फिल्म 'रश्मि रॉकेट' के एडिटर अजय शर्मा का कोरोना की वजह से निधन हो गया है।

 
जग्गा जासूस, लूडो, प्यार का पंचमामा 2, इंदू की जवानी, कारवां, हाई जैक, क्रुक जैसी तमाम फिल्मों के युवा एडिटर अजय शर्मा की कोरोना से संक्रमित होने के चलते दिल्ली में मौत हो गई। अजय के निधन से 10 दिन पहले फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने ट्वीट कर उनके लिए ऑक्सीजन बेड की गुहार लगाई थी। 
 
अजय के कोरोना से मौत की पुष्टि उनके एक करीबी दोस्त ने की है। वहीं उनके निधन की खबर सामने आने के बाद कई सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 
 
श्र‍िया पिलगांवकर ने ट्वीट किया- 'टूट गई हूं। हमने आज अजय शर्मा को खो दिया। वो सिर्फ एक बेहतरीन एडिटर ही नहीं बल्क‍ि इंसानियत का हीरा भी थे सही नहीं हुआ।
 
फिल्म एडिटर टी सुरेश ने लिखा, जिंदगी बहुत गलत करती है। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले अजय शर्मा, एक उम्दा प्रतिभा बहुत जल्दी चला गया। उनके परिवार और दोस्तों को इस मुश्क‍िल समय में मेरी संदेवनाएं।
 
खबरों के अनुसार कोरोना पॉजिटिव अजय शर्मा पिछले दो हफ्ते से नई दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में भर्ती थे। उनका निधन मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात 1.00 से 2.00 बजे के बीच हुआ है। अजय शर्मा ने बर्फी, ये जवानी है दीवानी, अग्निपथ, काई पो चे, लाइफ इन मेट्रो, द डर्टी पिक्चर के लिए भी बतौर असिस्टेंट एडिटर काम किया था।
 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख