Hanuman Chalisa
✕

शाहिद कपूर और विजय सेतुपत्ति के साथ फर्जी में राशि का धमाल, सालों पहले किए ऑडिशन से मिला यह शो

Updated: मंगलवार, 31 जनवरी 2023 (17:24 IST)
राशि खन्ना जल्द ही रिलीज होने वाले अपने शो फर्जी से चर्चा में हैं। राशि ने अपने टैलेंट और कड़ी मेहनत के दम पर इस एक्टर प्रधान इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई और प्रभावशाली भूमिकाएं निभाकर दर्शकों का ध्यान खींचा है, हालांकि, बहुत से लोग ये नहीं जानते कि अभिनेत्री ने सालों पहले किए गए ऑडिशन के आधार पर राज और डीके शो में अपनी एक खास भूमिका निभाई थी। 
 
आपको बता दे की अजय देवगन की वेब सीरीज  रुद्र: द एज ऑफ़ डार्कनेस के डिजिटल डेब्यू रिलीज़ से पहले राशि ने फर्जी को साइन किया था यहां तक कि शाहिद कपूर - विजय सेतुपति सह-कलाकार शो के लिए उनका ऑडिशन भी सालों पहले फिल्माया गया था। 
 
राशि अपनी आनेवाली शो फर्जी के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हैं और वो कहती हैं कि, "फर्जी मेरे पास एक ऑडिशन के तौर पर आई थी जो मैंने कुछ साल पहले मुकेश छाबड़ा की कास्टिंग एजेंसी के लिए किया था। यह विशेष रूप से किसी प्रोजेक्ट के लिए नहीं था। हालांकि, यह मुझे फर्जी तक ले गया। जाहिर है, राज और डीके ने ऑडिशन देखा। टेप और कुछ साउथ की फिल्मों में मेरे काम की क्लिपिंग भी देखी थी। मुझे लगता है कि ये यूनिवर्स एक रहस्यमय तरीके से काम करता है।"
 
वैसे इस साल राशि खन्ना अपनी दो बड़े प्रोजेक्ट के साथ बॉलीवुड में फिर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। जिसमे से पहली हैं उनकी आनेवाली वेब सीरीज फ़र्ज़ी और दूसरी हैं, इस साल जुलाई में रिलीज हो रही, धर्मा प्रोडक्शन की योद्धा, जिसमे वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी। राशी के पास साउथ के चुनिंदा प्रोजेक्ट भी हैं।

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख