Daily Horoscope
✕

रश्‍मि देसाई ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Updated: शनिवार, 29 अगस्त 2020 (15:22 IST)
छोटे पर्दे की एक्ट्रेस रश्मि देसाई अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। इन दिनों रश्‍मि देसाई को कई स्टार्स की तरह सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

 
बिग बॉस का हिस्सा रही रश्मि ने इन ट्रोलर्स को सबक सिखाने के लिए उनकी शिकायत अब मुंबई पुलिस से कर दी है। रश्मि ने इन शिकायतों को सुबूत के साथ दर्ज कराया है जिससे ट्रोलर्स तक आसानी से पहुंचा जा सके। वहीं उन्होंने इस पूरे मामले पर अपना रिएक्शन भी दिया है। 
 

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रश्‍मि ने बताया कि वो काफी वक्त से इन ट्रोलर्स के कमेंट को देख रही थीं और इनके स्क्रीनशॉट लेकर भी रख रही थी। उन्होंने कहा कि मुझे लगा शायद इस महामारी ने लोगों को इस तरह तनावपूर्ण और उलझन से भरा बना दिया है। लेकिन वो लोग मुझे और मेरे परिवार को नहीं जानते हैं। किसी को भद्दी बातें कहना और लोगों से उनकी जिंदगी खत्म करने के लिए कहना कुछ ज्यादा है।
 
उन्होंने कहा, उन ट्रोलर्स को मेरे परिवार के बारे में भद्दी और गंदी बातें कहने का कोई हक़ नहीं हैं। मुझे उन सभी लोगों से एक बार मिलकर इस विषय में बात करनी है कि उन्हें मुझसे परेशानी क्यों है?
 
बता दें कि सोशल मीडिया पर पिछले काफी वक्त से कुछ यूजर्स रश्मि के पोस्ट पर गलत भाषा का इस्तेमाल करते हुए कमेंट कर रहे थे। 
 

Show comments

हॉरर के रंग हुए गायब! जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ ने ब्लैक एंड व्हाइट ट्रेलर से रचा नया अंदाज

रश्मिका मंदाना की 'मैसा' का नया पोस्टर रिलीज, पिता-बेटी की इमोशनल कहानी देख फैंस हुए एक्साइटेड

फुलेरा में फिर लौटेगी 'थोड़ी तकरार और थोड़ा प्यार', इस तारीख को Prime Video पर दस्तक देगी 'पंचायत 5'

‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान-शरवरी की जोड़ी ने जीता दिल, शादी के बाद होगा बड़ा ट्विस्ट

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने रचा इतिहास, TIME मैगजीन के खास कवर पेज पर मिली जगह

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख