Daily Horoscope
✕

रणवीर शौरी ने बताई बॉलीवुड की असलियत, बोले- देश तक छोड़ना पड़ा

Updated: गुरुवार, 23 जुलाई 2020 (16:14 IST)
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में उठी नेपोटिज्म पर बहस लगातार जोर पकड़ रही है। बॉलीवुड के कई सितारे इस बहस में आगे आकर काला सच बयां कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी ने ट्विटर पर ट्वीट करके अपने संघर्ष की कहानी बताते हुए बॉलीवुड से जुड़े कई काले राज पर से पर्दा उठाया है।

 
रणवीर ने बताया कि किस तरह से उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई और किस तरह उन्हें ये देश तक छोड़ने पर मजबूर किया गया। रणवीर ने लिखा कि 'मैं किसी का नाम नहीं ले सकता क्योंकि मेरे पास इस मिलीभगत को साबित करने के लिए कोई भी सबूत नहीं है। 
 
उन्होंने लिखा, मैं इस मुद्दे पर इसलिए बात कर रहा हूं क्योंकि मैं भी इसी प्रोफेशनल और सोशल आइसोलेशन से गुजर चुका हूं। साल 2003-2005 तक मेरे बारे में भी बहुत सी गलत बातें बोलीं गईं, मीडिया में झूठी बातें फैलाई गईं और मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। ये सब उन्हीं लोगों ने किया जिनके नाम अब सामने आ रहे हैं।
 
उस वक्त मैं जिस निराशा से गुजर रहा था जो मुझे तोड़ने के लिए काफी थी। लेकिन मैं अपने परिवार और कुछ चुनिंदा दोस्तों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने उस वक्त मुझे संभाला और मैं बच गया। उस वक्त मेरे खिलाफ इतना खराब और घातक माहौल बना दिया गया था कि मजबूर होकर मुझे देश छोड़ना पड़ा था। ये कोई इत्तेफाक नहीं है बल्कि सब जानबूझकर किया गया था। 
 
हाल ही में रणवीर के एक फैन ने ट्विटर पर उन्हें टैग करते हुए रिक्वेस्ट की थी कि वो उनके नाम बताएं और खुलकर उन्हें शर्मिंदा करें जिन्होंने उन्हें परेशान किया था। फैन ने लिखा था कि 'कंगना आदमियों से बेहतर हैं जो खुलकर सामने तो आ रहीं हैं। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो कृपया दो नावों में सवारी न करें। मैं आपसे अनुरोध करता हूं या तो आप कंगना की तरह सामने आकर उन लोगों के नाम बताएं या बिल्कुल चुप हो जाएं। मैं एक इंसान के तौर पर आपको बहुत पसंद करता हूं और आपकी इज्जत करता हूं लेकिन एक आदमी होने के नाते तो ऐसा करें।'
 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख