ramcharitmanas
✕

मसाला फिल्में मेरे खून में हैं : रणवीर सिंह

Updated: सोमवार, 14 मई 2018 (11:12 IST)
रणबीर सिंह, जो पहली बार निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ उनकी फिल्म 'सिम्बा' में काम कर रहे हैं, का मानना ​​है कि मसाला फिल्में, आर्ट फिल्मों की तुलना में बहुत मेहनत मांगती हैं। सिम्बा के बारे में बोलते हुए रणवीर ने इस फिल्म को मेनस्ट्रीम एंटरटेनर बताया है जिसमें फुलऑन मसाला है। 
 
जोया अख्तर की गली बॉय को पूरा करने के बाद, रणवीर सिंह अब रोहित शेट्टी के सिम्बा के लिए तैयार हो रहे हैं। रणबीर फिर से मसाला फिल्में करने को लेकर बहुत उत्सुक हैं। रणवीर कहते हैं कि सिम्बा मेरे लिए घर का क्षेत्र है। मुझे लगता है कि मैं इसमें खुद रह सकता हूं। उसके अलावा मेनस्ट्रीम और एंटरटेनर मसाला फिल्में, यही मेरी चीज़ है। 
 
रणवीर ने मसाला फिल्मों के लिए कहा कि लोग इस तरह की फिल्म को कम आर्ट मानते हैं, लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता। एक ऐसी फिल्म बनाना जो थोड़ी ऑडियंस को अपील करे वो आसान है। लेकिन ज़्यादा लोगों के लिए फिल्में बनाना जिसे बच्चे, बुढ़े और परिवार सभी एकसाथ देख पाएं और मज़े ले सके, ऐसी फिल्में बनाना ज़्यादा मुश्किल काम होता है। लोग बहुत जल्दी ऐसी फिल्मों को जज कर लेते हैं। सिम्बा जैसी फिल्म बनाने के लिए भी उतनी ही मेहनत लगती है। 
 
रणवीर ने आगे बताया कि मेरा गोल है एक ऐसी फिल्म करना जिसमें विश्वसनीयता और ऑडियंस के लिए अपील भी हो। साथ ही मैं मेनस्ट्रीम मसाला फिल्मों का एक बड़ा प्रचारक भी हूं। मैं ऐसी फिल्में देखकर ही बड़ा हुआ हूं और मुझे वो पसंद है। यह मेरे खून में है। 

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख