Hanuman Chalisa

आलिया भट्ट की मां ने खोले जीवन से जुड़े राज

Updated: रविवार, 13 मई 2018 (22:50 IST)
अभिनेत्री सोनी राजदान ने अपने 4 दशक लंबे करियर में हिन्दी फिल्म उद्योग को कुछ बेहद यादगार अभिनय देखने का मौका दिया है। लेकिन अभिनेत्री अपने आपको अब भी एक संघर्षशील कलाकार मानती हैं। 61 वर्षीय अभिनेत्री ने भारतीय सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत 1981 में आई फिल्म '36 चौरंगी लेन' से की थी। उनको 'मंडी', 'सारांश', 'सड़क' और 'मानसून वेडिंग' में उनके काम के लिए काफी सराहा जाता है। 
 
 
 

A post shared by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on

सोनी ने बताया कि मैं जीवनभर एक संघर्षशील कलाकार रही हूं। मैं आज भी खुद को ऐसा ही मानती हूं। परेशानी और निराशा से निकलने के लिए मैंने खाना बनाना सीखा, क्योंकि कई-कई सप्ताह काम मिले बिना ही बीत जाता था। मुझे कुछ तो करना था। मैंने अभिनय के अलावा काफी चीजें कीं, क्योंकि अभिनय का काम मेरी जिंदगी में लगातार नहीं चल रहा था। 
 
 
अभिनेत्री हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'राजी' में अपनी बेटी अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ नजर आई हैं। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा ही ज्यादा से ज्यादा फिल्मों में काम करना चाहती थी। लोगों ने मुझे ज्यादा फिल्मों के ऑफर दिए नहीं। अगर मेरे पास ऑफरों की बाढ़ आती तो मैं सारे ऑफरों को स्वीकार करती। 
 
मैंने काम करने से कभी मना नहीं किया, मुझे काम मिला ही नहीं। मैंने कुछ ही ऑफर को इंकार किया था। अभिनेत्री ने कहा कि कुछ कारणवश लोग मुझे काम नहीं देते थे। मुझे फिल्मों में लेने के बारे में सोचते नहीं थे। मैं आशा करती हूं कि यह अब बदलेगा। हर 10 साल पर मैं इसी तरह का बयान देती हूं लेकिन इसमें थोड़ा ही बदलाव आया है।

Show comments

‘बंटवारा 1947’ ने हेमा मालिनी का जीता दिल, सनी देओल-शबाना आजमी की एक्टिंग की जमकर तारीफ

‘टॉक्सिक’ को लेकर यश ने किया साफ ऐलान, बच्चों को घर पर रहने की सलाह; 26 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

'क्लीन अप कंपनी' का ट्रेलर रिलीज, तीन दोस्तों ने खोली लाशें ठिकाने लगाने वाली कंपनी, फिर शुरू हुआ खूनी खेल

अमिताभ बच्चन ने किराए पर दी करोड़ों की प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेगा इतना किराया

ब्लैक ड्रेस में रकुल प्रीत सिंह का ग्लैमरस अवतार, कातिलाना अदाओं ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख