Hanuman Chalisa
✕

सलमान खान ने माना रणवीर सिंह को सुपरस्टार, कही इतनी बड़ी बात

Updated: शनिवार, 16 मार्च 2019 (16:38 IST)
रणवीर सिंह ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया हैं। रणवीर ने अपने फैंस को अपने रिल लाइफ के साथ-साथ रियल लाइफस्टाइल से भी दिवाना बनाया हुआ है। रणवीर ने 10 साल से भी कम वक्त में सुपरस्टार का तमगा हासिल कर लिया है। अब बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने भी रणवीर को सुपरस्टार मान लिया है।
 
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान से पूछा गया कि यदि कोई एक्टर आकर आपसे कहे कि वो आपकी फिल्म में काम करना चाहता है और आप उसे लांच करें तो आप क्या करेंगे? इस पर सलमान ने कहा कि अगर मुझे किसी ने कहा कि वे फिल्मों में काम करना चाहता है और मैं उसे लॉन्च करूं, तो मैं ऐसे ही नहीं कर देता। मैं इस तर्ज पर ही उसे फिल्मों में लॉन्च करूंगा जब मुझे पता चलेगा कि उसके अंदर काबीलियत है कि नहीं। सब लोग थोड़े ही शाहरुख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार या रणवीर सिंह होते हैं। 
 

सलमान के इस बयान से साबित होता है कि रणवीर सिंह ने अब बड़े सुपरस्टार्स के बीच अपनी पैठ बना ली है। सलमान का ये स्टेटमेंट यकीनन, रणवीर सिंह के लिए किसी बड़े कॉम्पलिमेंट से कम नहीं है। 
 
रणवीर सिंह की एनर्जी और स्टाइल के सभी दीवाने हैं। वे जब भी लाइव परफॉर्मेंस देते हैं अपनी एनर्जी से सभी को काफी प्रभावित करते हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'गली ब्वॉय' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। अपने 9 साल के फिल्मी करियर में रणवीर तरह-तरह के रोल में नजर आए हैं और वह हिट भी हुए हैं।

Show comments

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट पर मंडराया बम धमकी का साया, ईमेल में IED लगाने की चेतावनी

रितेश देशमुख की गोद में बैठीं पत्नी जेनेलिया, राहुल गांधी ने शेयर की तस्वीर, जानिए क्या है पूरा मामला

बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार प्रेम और गन की भिड़ंत, सूरज बड़जात्या बनाम इमरान हाशमी की दिलचस्प जंग

Miss Universe 2026: 115 सुंदरियों को पछाड़कर जेनिफर बैरेटो बनीं विनर, 20 साल बाद प्यूर्टो रिको में लौटा ताज

सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने रचा नया इतिहास, रिलीज से पहले संगीत एल्बम को मिले 1 अरब व्यूज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख