sundarkand
✕

रिलीज हुआ सिम्बा का धांसू ट्रेलर, ये हैं 5 खास बातें

Updated: सोमवार, 3 दिसंबर 2018 (15:08 IST)
रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर फिल्म सिम्बा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में रणवीर सिंह पुलिस ऑफिसर के रोल में धांसू एक्शन करते हुए दिखाई दिए। वहीं, सारा अली खान फिल्म में रणवीर की गर्लफ्रेंड का किरदार निभा रही हैं। सोनू सूद विलेन का किरदार निभा रहे हैं। रणवीर इस ट्रेलर में रेपिस्टों का सफाया करते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि ट्रेलर के आखिर में अजय देवगन अपने सिंघम वाले स्टाइल में जीप से उतरते हुए नजरआते हैं। आइए जानते है इस फिल्म की 5 खास बातें...
 
1. सिंघम कनेक्शन
करीब 2:54 मिनट के ट्रेलर की शुरुआत में अजय देवगन फिल्म सिंघम के अपने पुलिसवाले अवतार में नजर आते है। जिसमें वो बताते हैं कि जब वह शिवगढ़ में अपनी पुलिस की ड्यूटी निभा रहे थे उस वक्त एक बच्चा उनकी तरह पुलिसवाला बनना चाहता था। वो बच्चा है सिम्बा है। 
 
2. रणवीर का कैरेक्टर 
फिल्म में रणवीर सिंह का रोल पूरी तरह से सिंघम के अजय देवगन से प्रेरित है। ले‍किन अजय को जहां रोल में गंभीर और ईमानदार दिखाया गया था। वहीं, रणवीर सिंह एक ऐसे करप्ट पुलिसवाले का किरदार निभा रहे है जो पैसा कमाने के लिए पुलिस में भर्ती हुआ है, लेकिन रेपिस्ट को सबक सिखाने के लिए वो उन माफियाओं से भीड़ जाता है जिनसे उसे पैसे मिलते हैं। 
 
3. कहानी/ डायलॉग 
एक तरह से देखें तो फिल्म सिम्बा, सिंघम के आगे की कहानी है। सिम्बा के ट्रेलर को सिंघम की स्टोरी से कनेक्ट भी किया है। ट्रेलर में अजय सिंबा की कहानी आगे बढ़ाते हैं। सिम्बा में पुलिस ऑफिसर थोड़ा बेईमान है, रिश्वत लेता है। एक लड़की सिंबा को भाई बना लेती है लेकिन आगे चलकर उस लड़की के साथ ही कुछ गलत हो जाता है। इस घटना के बाद सिम्बा का हृदय परिवर्तन हो जाता है। जिसके बाद सिंबा अपने असली रूप में आता है और जिम्मा उठाता है बदला लेने का।
 
ट्रेलर में कई सारे दमदार डायलॉग्स हैं जो काफी काफी प्रभावित करेंगे। ट्रेलर में एक जगह रणवीर कहते नजर आते है, ये कलयुग है कलयुग, यहां लोग बस एक ही मतलब के लिए जीते हैं। अपने मतलब के लिए। वहीं, रणवीर अपने करप्ट ऑफिसर के रोल में कहते है मैं पुलिसवाला बना पैसा कमाने को, रॉबिन हुड बनकर दूसरों की मदद करने को नहीं।
 
4. एक्शन 
ट्रेलर में रणवीर जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। गुंडों की पिटाई करते रणवीर को देखना मजेदार है। फिल्म में एक्शन सीन एक दम देसी है जो सिंगल स्क्रीन वालों को खुब पसंद आएंगे। बहुत से एक्शन सीन बिना कहे कहानी में फुल एनर्जी इम्पैक्ट लेकर आ रहे हैं। निर्देशक रोहित शेट्टी की इस फिल्म में उनकी स्टाइल के अनुसार कई मसालेदार एक्शन सीन है। 
 
5. विलेन सोनू सूद 
दबंग के बाद सोनू सूद बार फिर विलेन के किरदार में नजर आए है। सोनू इस फिल्म में दबंग वाले अंदाज में ही नजर आ रहे हैं। सोनू सूद एक सीन में रणवीर से कहते नजर आते हैं, तीन कुत्ते बांधके रखे हैं मैंने, उनको पेडीग्री देता हूं और चौथा कुत्ता तू, नोट देता हूं तेरे को।
 
सिम्बा, तेलुगू में बनी फिल्म टेंपर का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। करण जोहर के धर्मा प्रोडक्शन और रोहित शेट्टी के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले यह फिल्म तैयार हुई है। रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी पहली बार किसी फिल्म के लिए साथ में काम कर रहे हैं। फिल्म 28 दिसंबर को सिनेमाघरो में रिलीज होगी।

Show comments

200 करोड़ के ठगी केस में नोरा फतेही को कोर्ट ने भेजा समन, इस दिन होना होगा पेश

शाहरुख खान के 'मन्नत' में अनिल कपूर ने की थी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की शूटिंग, सालों बाद खोला राज

ऋषभ शेट्टी निभाएंगे शिवाजी महाराज का किरदार, भूषण कुमार ने किया मेगा प्रोजेक्ट 'द प्राइड ऑफ भारत' का ऐलान

'ईथा' का दमदार ट्रेलर रिलीज, लावणी कलाकार बनकर छाईं श्रद्धा कपूर

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'मिर्जापुर: द मूवी', एक्सटेंडेड कट में दिखेंगे अनदेखे सीन

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख