dharma sangrah
✕

आखिर शादी से पहले रणवीर को क्यों करना पड़ा वजन कम, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

Updated: गुरुवार, 22 नवंबर 2018 (17:43 IST)
बॉलीवुड के हॉट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों इटली में 14-15 नवंबर को शादी रचाने के बाद भारत लौट आएं। अब दीपवीर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रणवीर हमेशा से ही फिटनेस फ्रिक रहे हैं। वो अपनी शादी में एक दम फिट दिखना चाहते थे। इसके लिए रणवीर को काफी मेहनत करनी पड़ी। 
 
खबर है कि रणवीर सिंह ने अपनी शादी के लिए कीटो डाइट फॉलो कर एक हफ्ते में अपना वजन कम किया था। कीटो डाइट कम कर्बोहाइड्रेट आहार के लिए मशहूर है। आपको जानकर हैरानी होगी कि रणवीर के अपना वजन इसलिए कम किया ताकि शादी के लिए जो कपड़े तैयार करवाए थे वो फिट आ सकें। 
 
रणवीर सिंह अपनी शादी के एक हफ्ते पहले तक फिल्म सिंबा की शूटिंग में व्यस्त थे। इस फिल्म में वे एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने बहुत ज्यादा कसरत कर बॉडी बनाई थी और शादी के लिए उनके जो कपड़े तैयार हुए थे, वह उस नाप के नहीं थे। इसके चलते रणवीर सिंह ने शूटिंग पूरी होने के एक सप्ताह बाद कीटो डाइट करना शुरू की और इस प्रकार उन्होंने जबरदस्त तरीके से वजन घटाया।
 
शादी की तस्वीरें देखकर कहा जा सकता है कि रणवीर की मेहनत सफल रही है। वो अपनी शादी की तस्वीरों में काफी स्टनिंग लग रहे हैं।

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख