Daily Horoscope
✕

रणवीर सिंह की फिल्म 83 का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Updated: गुरुवार, 11 अप्रैल 2019 (10:54 IST)
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह बैक टू बैक कई हिट फिल्में देनें के बाद इन दिनों डायरेक्टर कबीर खान की आने वाली फिल्म 83 की तैयारियों में जुटे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी भारतीय टीम की 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है।


हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक शेयर किया। इसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट ग्राउंड पर नजर आ रही हैं और सभी पूरे जोश से भरे हुए दिख रहे हैं। फोटो के नीचे लिखा है वन इयर टू 83। यानि की फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज की जाएगी। 
 
कुछ दिन पहले फिल्म की पूरी टीम धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम पहुंची थी जहां पर कपिल देव रणवीर सहित सभी एक्टर्स को क्रिकेट की बारीकियां सिखा रहे थे। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं।  रिपोर्ट अनुसार, फिल्म की शूटिंग अगले महीने 15 मई से शुरू होगी। पहले शेड्यूल की शूटिंग लंदन और स्कॉटलैंड में की जाएगी जो 100 दिनों तक चलेगी।
 
फिल्म 83 में आर बद्री, हार्डी संधू, चिराग पाटिल, साकिब सलीम, पंकज त्रिपाठी, ताहिर भसीन, एमी विर्क और साहिल खट्टर जैसे एक्‍टर्स अहम रोल में नजर आएंगे।

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख