Hanuman Chalisa

रणवीर सिंह के करियर की अहम फिल्म साबित होगी 'तख्त'

Updated: सोमवार, 24 दिसंबर 2018 (11:03 IST)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म 'तख्त' उनके करियर की अहम फिल्म साबित होगी।
 
 
रणवीर सिंह इन दिनों करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में काम कर रहे हैं। रणवीर इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। रणवीर सिंह ने कहा कि 'तख्त' भी उनके करियर की अहम फिल्मों में से एक रहेगी। इसकी वजह यह है कि फिल्म की कहानी बेहद खास है।
 
रणवीर ने बताया कि वे पहले कलाकार थे जिन्हें करण जौहर ने यह फिल्म ऑफर की थी। करण जब उनके पास यह फिल्म लेकर गए तो रणवीर ने कहा कि मैंने उस दिन एक अलग ही करण जौहर को देखा। इससे पहले मैंने करण को कभी उस रूप में नहीं देखा था।
 
रणवीर सिंह ने कहा कि करण कभी खुद को गंभीरता से नहीं लेते हैं। वे हमेशा मस्ती-मजाक में रहते हैं। लेकिन बात जब फिल्मों की आती है तो इस हंसी-मजाक वाले इंसान के पीछे भी एक बहुत ही सीरियस फिल्म मेकर है। यह बात उस दिन रणवीर सिंह को समझ आ गई। करण एक जीनियस हैं। वे जो भी करते हैं, उसमें जान डाल देते हैं। करण इसे कमाल तरीके से बनाएंगे।
 
रणवीर ने बताया है कि 'तख्त' भी एक फैमिली ड्रामा फिल्म ही होगी और करण फैमिली के साथ डील करने में माहिर हैं। 'तख्त' प्यार, लालच, इमोशन जैसी चीजों पर ही आधारित फिल्म होगी। 

Show comments

रकुल प्रीत सिंह ने ऑफ-व्हाइट थ्री-पीस लुक में ढाया कहर, बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

रोहित शर्मा पर चढ़ा 'ऐसी मेरी वाइब' का खुमार, कुणाल खेमू की 'वाइब' के हिट ट्रैक पर जमकर किया डांस

'नयी नवेली' का धमाकेदार टीजर रिलीज, यामी गौतम का दिखा अब तक का सबसे अलग अवतार

विपुल शाह की क्राइम सीरीज 'बड़ा जुर्म छोटी कहानी' का 5वां एपिसोड रिलीज, 'द सेकंड मर्डर' में बढ़ा सस्पेंस

अल्लू अर्जुन के फैंस की बड़ी पहल, 8 राज्यों में 820 HPV अवेयरनेस प्रोग्राम से 3 लाख लड़कियों तक पहुंचा अभियान

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख