sundarkand
✕

डिजिटल डेब्यू करने जा रहे रणदीप हुड्डा, इस किरदार में आएंगे नजर

Updated: रविवार, 29 नवंबर 2020 (18:17 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। अब वे जल्द ही वेब सीरीज में भी डेब्यू करने जा रहे हैं। इस सीरीज में रणदीप को इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। पूरी सीरीज की कहानी उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती दिखेगी।

 
यह वेब सीरीज उत्तर प्रदेश के पुलिस ऑफिसर अविनाश मिश्रा की असल जिंदगी में घटी सत्य घटनाओं पर आधारित होगी। इस सीरीज का निर्देशन नीरज पाठक द्वारा किया जाएगा, जबकि कृष्ण चौधरी इसे प्रोड्यूस करने वाले हैं। यह सीरीज उत्तर प्रदेश की लोकेशन्स में ही शूट की जाने वाली है। इसकी शूटिंग इसी साल दिसंबर में शुरु कर दी जाएगी।
 
Photo Credit- Twitter
अपनी इस सीरीज के बारे में बात करते हुए रणदीप ने बताया, मैं अपने हर किरदार के साथ नई चुनौतियों को स्वीकारने के लिए हमेशा तैयार रहता हूं और अब इंस्पेक्टर अविनाश का रोल में मुझे बेहतरीन मौका दे रहा है। मैं इसे और बेहतर कर पाऊंगा।
 
उन्होंने कहा, एक पुलिस वाले की जिंदगी में घटने वाली घटनाओं को मैं अपने लिए प्रेरक मानता हूं। मुझे भरोसा है कि नीरज अपना काम बेहतरीन तरीके से करेंगे। मेरे लिए इस थ्रिलर सीरीज पर काम शुरु होने का इंतजार करना भी बहुत मुश्किल है।
 
गौरतलब है कि रणदीप इससे पहले डिजिटल फिल्म 'एक्सट्रैक्शन' में दिख चुके हैं। इसमें हॉलीवुड सुपरस्टार क्रिस हेम्सवर्थ ने मुख्य किरदार निभाया था। दोनों ही कलाकारों को इसमें भी शानदार एक्शन सीन्स करते देखा गया था। 
 

Show comments

मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; जानें कौन हैं उनकी दुल्हन

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं अनीत पड्डा, बोलीं- जिंदगीभर नहीं भूलूंगी आपके साथ बिताए पल

Bigg Boss 20 में डबल धमाका! 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री, लेकिन इस कंटेस्टेंट पर बढ़ा विवाद

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का युवाओं को संदेश, बोले- अफवाहों से बचें और अपनी अक्ल लगाएं

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 400 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख