Daily Horoscope
✕

रणदीप हुड्डा ने कंफर्म किया अपना रिलेशनशिप स्टेटस, 'ओम शांति ओम' की एक्ट्रेस को कर रहे डेट

Updated: शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022 (15:38 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपनी दमदार एक्टिंग से एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने फिल्म में हीरो, विलेन सहित अलग-अलग तरह के किरदार निभाए है। रणदीप हुड्डा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। उनका नाम बॉलीवुड की कई हसिनाओं के साथ जुड़ चुका है।

 
बीते काफी समय से रणदीप हुड्डा का नाम मणिपुर की एक्ट्रेस व मॉडल लिन लैशराम से जुड़ रहा है। अब रणदीप ने अपने रिलेशनशिप स्टेट्स को इंस्टा ऑफिशियल कर दिया है। रणदीप ने दिवाली के मौके पर लिन लैशराम के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है।
 
तस्वीरों में रणदीप और लिन हाथों में दीया लिए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, 'दुनिया भर में प्यार और रोशनी। #हैप्पी दीवाली #दिवाली2022। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस इसे रणदीप और लिन द्वारा उनके रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि के तौर पर देख रहे हैं।
 
लिन लैशराम शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम, रंगून और मैरी कॉम में काम कर चुकी हैं। लिन ने मिस नॉर्थ ईस्ट ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया था और उसमें वह फर्स्ट रनर-अप रही थीं। खबरों के अनुसार लिन और रणदीप साल 2016 से एक-दूसरे को डेट कररहे हैं। 
 
लिन से पहले रणदीप अभिनेत्री नीतू चंद्रा के साथ रिश्ते में थे। कुछ सालों की डेटिंग के बाद यह जोड़ी टूट गई थी। रणदीप का नाम एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के संग भी जुड़ चुका है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख