biodatamaker
✕

कभी रेस्टोरेंट में काम करते थे रणदीप हुड्डा, खर्चा चलाने के चलाई टैक्सी

Updated: रविवार, 20 अगस्त 2023 (11:27 IST)
Randeep Hooda Birthday: अपनी दमदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाने वाले एक्टर रणदीप हुड्डा 20 अगस्त को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। रणदीप हुड्डा का जन्म 1976 में रोहतक, हरियाणा में हुआ था। उनके पिता एक मेडिकल सर्जन हैं। रणदीप ने अपने पिता के खिलाफ जाकर एक्टर बनने का फैसला किया था।
 
रणदीप हुड्डा ने अपने संघर्ष के दिनों में टैक्सी चलाई और रेस्टोरेंट में भी काम कया। रणदीप ने अपनी पढ़ाई ऑस्ट्रेलिया से की। उन्होंने मार्केटिंग और मास्टर्स इन बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान वह एक चीनी रेस्टोरेंट में काम किया करते थे। इतना ही नहीं वह गाड़ी धोने का काम भी करते थे। रणदीप अपना खर्च चलाने के लिए टैक्सी भी चलाते थे।
 
पढ़ाई के दो साल बाद जब रणदीप हुड्डा भारत लौटे तो एयरलाइन्स के मार्केटिंग डिपार्टमेंट में उनकी नौकरी लग गई। 2000 में रणदीप हुड्डा ने दिल्ली में मॉडलिंग और शौकिया थिएटर में काम करना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें 2001 में 'मॉनसून वेडिंग' नाम की फिल्म में एक्टिंग करने का मौका मिला।
 
रणदीप को असली पहचान साल 2005 में आई फिल्म 'डी' से मिली। इसके बाद रणदीप सफलता की सीढ़ी चढ़ते गए। रणदीप हुड्डा 'साहिब बीबी और गैंगस्टर', 'सरबजीत', 'हाईवे', 'सुल्तान' जैसी कईं फिल्मों में अपने अभिनय से इंडस्ट्री में धाक जमा चुके हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; जानें कौन हैं उनकी दुल्हन

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं अनीत पड्डा, बोलीं- जिंदगीभर नहीं भूलूंगी आपके साथ बिताए पल

Bigg Boss 20 में डबल धमाका! 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री, लेकिन इस कंटेस्टेंट पर बढ़ा विवाद

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का युवाओं को संदेश, बोले- अफवाहों से बचें और अपनी अक्ल लगाएं

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 400 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख