sundarkand
✕

रणबीर कपूर पर खेला 250 करोड़ रुपये का दांव, जोखिम भरा फैसला

Updated: गुरुवार, 10 मई 2018 (14:07 IST)
रणबीर कपूर बड़े स्टार हैं, लेकिन इतने बड़े भी नहीं कि उन पर 250 करोड़ रुपये का दांव लगाया जाए। इतनी बड़ी लागत को वसूलना आसान काम नहीं है। इसमें तो सलमान और आमिर खान जैसे सितारों को भी पसीना आ जाए। 

रणबीर पर यह दांव खेला है बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने। वे रणबीर को लेकर 'ब्रह्मास्त्र' नामक मूवी बना रहे हैं जिसका बजट 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस फिल्म के विज्युअल इफेक्ट्स देखने लायक होंगे। फिल्म को 3-डी में बनाया जाएगा। 

फिल्म का निर्देशन रणबीर के खास दोस्त अयान मुखर्जी कर रहे हैं। जो रणबीर के साथ 'वेक अप सिड' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं। ब्रह्मास्त्र को लेकर अयान लंबे समय से काम कर रहे हैं। रणबीर इसमें सुपरहीरो के रोल में हैं। अयान का प्लान है ब्रह्मास्त्र को सीरिज के रूप में आगे बढ़ाया जाए। फिल्म में रणबीर की हीरोइन आलिया भट्ट हैं। यह रणबीर और आलिया के करियर की सबसे महंगी फिल्म है। 

Show comments

गद्दी की लड़ाई से दमदार डायलॉग्स तक, ‘मिर्जापुर’ सीजन 2 के 6 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो

‘प्रताप’ में पूनम बनकर लौट रहीं ईशा देओल, फिल्म से सामने आया कैरेक्टर पोस्टर

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की मंजूरी, 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में मचेगी धूम

Bigg Boss 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'आलू की बोरी', बॉडी-शेमिंग पर मचा बवाल

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख