Hanuman Chalisa

राम गोपाल वर्मा ने बताया, आखिर क्यों नहीं बनाएंगे ‘रंगीला’ का रीमेक

Updated: बुधवार, 9 सितम्बर 2020 (19:00 IST)
राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रंगीला’ को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो गए हैं। 1995 में आई यह सुपरहिट फिल्म हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्मों में शामिल है। फिल्म में आमिर खान, उर्मिला मातोंडकर और जैकी श्राफ ने मुख्य भूमिका निभाई थी। जहां एक ओर 90 के दशक की कई सुपरहिट फिल्मों का रीमेक बन रहा है, वहीं राम गोपाल वर्मा ‘रंगीला’ का रीमेक बनाने के हक में नहीं हैं।



हाल ही एक इंटरव्यू के दौरान राम गोपाल वर्मा ने कहा कि ‘सच कहूं तो मैंने अपने करियर में जितनी भी फिल्में बनाई हैं, मुझे लगता है कि उनमें से मैं रंगीला और सत्या को और बेहतर नहीं बना सकता था। रंगीला और सत्या एकदम परफेक्ट थे, इसलिए मुझे नहीं लगता कि मैं उन्हें फिर से बनाऊंगा।’



यह फिल्म 08 सितंबर 1995 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने उर्मिला को रातों रात स्टार बना दिया था। इस फिल्म के बाद उर्मिला को ‘रंगीला गर्ल’ नाम से पुकारा जाने लगा।



उर्मिला के बारे में RGV ने कहा, ‘उन्होंने मेरी तेलुगु फिल्म ‘गायम’ में काम किया था और जब मैंने उन्हें नाचते हुए देखा, तो मैं मंत्रमुग्ध हो गया। असल में, उन्होंने ही मुझे फिल्म बनाने के लिए प्रेरित किया। वह फिल्म उनकी सुंदरता को दिखाने के लिए बनाया गया था।’
 

वर्मा ने उर्मिला के साथ ‘रंगीला’ के अलावा ‘दौड़’, ‘सत्या’, ‘मस्त’, ‘जंगल’ और ‘भूत’ में भी काम किया है।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख