dharma sangrah
✕

श्रीदेवी के निधन पर राखी सावंत का रो-रो कर बुरा हाल

Updated: मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018 (17:18 IST)
पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री, पूरा देश लीजेंड एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन से गमगीन है। सेलिब्रिटीज उनके परिवार को सांत्वना देने उनके घर जा रहे हैं। जो नहीं जा पा रहे वे सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। हर कोई बता रहा है कि वे श्रीदेवी की कितनी इज़्ज़त और प्यार करते थे। 


 
ऐसे में सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस राखी सावंत का रो-रो कर बुरा हाल है। राखी सावंत ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रही हैं कि वे श्रीदेवी को बहुत मिस कर रही हैं और उनसे बहुत प्यार करती हैं। 
 
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी ने जैसे ही यह वीडियो पोस्ट किए, ये वायरल हो गए। एक वीडियो में राखी कह रही हैं कि श्रीदेवी मैम, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और आपकी बहुत याद आ रही है। आप एक अच्छी बीवी, अच्छी मां, अच्छी एक्ट्रेस, अच्छी डांसर सब में नम्बर वन थीं। आप कहां चली गईं छोड़कर। मैं आपसे 5-6 दिन पहले ही मिली थी। अचानक क्या हो गया आपको। 
 
इस वीडियो में तो राखी का दर्द साफ नज़र आ रहा है। लेकिन अगले हे वीडियो में उनका फूट-फूट कर रोना अलग ही बता रहा है कि वे क्या चाहती हैं। इस वीडियो में वे सिर्फ यही बोल रही हैं कि आई लव यू सो मच मैम। मुझे जीने का दिल नहीं कर रहा। 
 
इसके बाद राखी ने श्रीदेवी की कई तस्वीरें भी अपनी प्रोफाइल पर पोस्ट की। राखी का यह ड्रामा है या वाकई वे इतने ही दुख में हैं यह तो नहीं पता। लेकिन उनकी यह बात ज़रुर सही है कि पूरा देश और बॉलीवुड उन्हें बहुत याद कर रहा है। 

Show comments

रजनीकांत की 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन दुनियाभर में कमाए इतने करोड़ रुपए

करोड़ों कमाने वाली अदा शर्मा के घर में नहीं है बेड, बताया क्यों पसंद है जमीन पर सोना?

महाष्टमी पर सौरव गांगुली के साथ उनके बचपन के दुर्गा पूजा पंडालों में जाएंगे राजकुमार राव

प्राइम वीडियो की सीरीज 'चार यार' का ट्रेलर रिलीज, 2000 के दशक के मुंबई में दिखेगी क्राइम और दोस्ती की अनोखी कहानी

'किस का किस्सा' में अपनी रियल लाइफ पार्टनर वंदना जोशी के साथ दिखेंगे प्रियंशु पैनयुली, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख