biodatamaker

श्रीदेवी की याद में किसी ने छोड़ी शूटिंग तो किसी ने कैंसल की पार्टी... कंगना हो गईं बीमार

Updated: मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018 (17:17 IST)
श्रीदेवी की अचानक मौत ने पूरे बॉलीवुड को हिला दिया है। एक तरफ जहां कोई इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा, वहीं कई सेलीब्रिटीज़ ने इनकी याद में गमगीन होकर अपने सारे काम छोड़ दिए हैं। कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपनी फिल्म की शूटिंग रोक दी या पार्टी कैंसल कर दी। 
 
कई लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। बोनी कपूर बच्चों की तरह रो रहे हैं। राखी सावंत ने भी रोते हुए अपनी वीडियो पोस्ट की। कई एक्टर्स ने ट्विट कर बताया कि उनके आंसू नहीं थम रहे। निधन की खबर मिलते ही सभी उनके घर सांत्वना देने पहुंचें। 
 
अनिल कपूर और श्रीदेवी के सौतेले बेटे अर्जुन कपूर अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़ फौरन मुंबई पहुंचे। सोनम कपूर ने भी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग रोकी। खबर है कि अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर ने भी अपनी फिल्म '102 नॉट आउट' के गाने की शूटिंग रोक दी। 
 
शबाना आज़मी और जावेद अख्तर ने अपनी होली की बड़ी पार्टी कैंसल कर दी। करण जौहर ने अपने सारे प्रोज़ेक्ट्स रोक रखे हैं। वे श्रीदेवी के बहुत बड़े फैन थे। हंसल मेहता उन्हें अपनी एक फिल्म ट्रिब्युट करेंगे। खबर यह भी है कि एक्ट्रेस कंगना रनौट ने भी बीकानेर में फिल्म 'मणिकर्णिका' की शूटिंग रोक दी है। हालांकि वे मुंबई नहीं जा पाएंगी। कहा जा रहा है कि श्रीदेवी के निधन की खबर सुन कंगना को बहुत सदमा पहुंचा है और वे बीमार पड़ गई हैं। 

ALSO READ: श्रीदेवी नहीं पीती थीं शराब...
 
श्रीदेवी के दुनिया छोड़ कर चले जाने की खबर से ऐसा कोई नहीं जिसकी आंखों में आंसू नहीं आए हों। असमय मौत से यह उदासी और बढ़ गई है। उनके फैंस भी उनके निधन के बाद हर वक़्त की खबर जानना चाहते हैं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख