sundarkand
✕

राजू श्रीवास्तव का ब्रेन हुआ डेड, फैंस कर रहे ठीक होने की दुआ

Updated: शुक्रवार, 19 अगस्त 2022 (11:00 IST)
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को वर्कआउट करते समय हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजू को तब से होश नहीं आया है। वह वेंटिलेटर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।

 
राजू श्रीवास्तव के दोस्त कॉमेडियन सुनील पॉल ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि राजू श्रीवास्तव का ब्रेन डेड हो गया है, उनकी बस सांसे चल रही हैं। सुनील पॉल ने एक वीडियो शेयर करते हुए यह जानकारी दी है।
 
सुनील पॉल ने कहा, मैंने अभी कुछ समय पहले राजू के भतीजे कुशल से बात की थी और मुझे पता चला है कि राजू का दिमाग काम नहीं कर रहा है। डॉक्टर अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं और हर कोई उनके लिए दुआ कर रहा है। उनकी सिर्फ सांसे चल रही हैं बाकी शरीर बिल्कुल भी काम नहीं कर रहा है।
 
बताया जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव की कंडीशन काफी क्रिटिकल है। डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया है। अब बस दुआओं का ही सहारा है। फैंस और परिवार के लोग कोई चमत्कार होने का इंतजार कर रहे हैं। 
 

Show comments

सलमान खान अपने नए यूट्यूब चैनल के जरिए नई पीढ़ी को करेंगे प्रेरित, मस्ती-मस्ती में देंगे अच्छी सीख

शाहरुख खान के फैंस को नवंबर में मिलेंगे 2 बड़े सरप्राइज, बर्थडे पर टीजर और 'रामायण' के साथ खास प्रोमो की चर्चा

नेहा धूपिया से हुई करियर की सबसे बड़ी भूल? शाहरुख खान की इस फिल्म को करने से कर दिया था इनकार

कृति सेनन के पर्सनैलिटी राइट्स केस में बड़ा अपडेट, दिल्ली हाईकोर्ट ने वकील से मांगा रिसर्च पेपर

रजनीकांत की 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन दुनियाभर में कमाए इतने करोड़ रुपए

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख