• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Rajkummar Rao does not sign any film just for money
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शुक्रवार, 18 अगस्त 2023 (16:20 IST)

सिर्फ पैसों के लिए कोई फिल्म साइन नही करते राजकुमार राव

सिर्फ पैसों के लिए कोई फिल्म साइन नही करते राजकुमार राव | Rajkummar Rao does not sign any film just for money
Rajkummar Rao: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपनी सीरीज 'गन्स एंड गुलाब्स' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इस सीरीज के प्रमोशन के दौरान राजकुमार राव ने कहा कि उन्होंने सिर्फ पैसों के लिए कोई फिल्म साइन नही की है।
 
दैनिक भास्कर से बात करते हुए राजकुमार राव ने बताया, मैंने कभी पैसों के लिए काम नहीं किया। कई बार ऐसा मौके आए जहां लोगों ने कहा की आप ये कर लो, पैसे मिल जाएंगे लेकिन मैंने नहीं चुना। क्योंकि उससे रातों की नींद उड़ जाती है। जो पैसा खराब नीयत से आता है या खराब तरीके से आता है, मुझे वह नहीं चाहिए। मुझे मेरी सुकून की नींद बहुत पसंद है। जितना मिला, उतना मेरे लिए ठीक है।
 
राजकुमार राव फिल्म 'स्त्री 2' में भी काम कर रहे हैं। राजकुमार राव ने बताया स्त्री 2 का पहला शेडयूल पूरा हो चूका हैं। स्त्री 2 बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। बहुत लोग है जो इस फिल्म को बहुत प्यार करते है। हम उसी शिद्दत और उसी प्यार से बना रहे है जो हमने पहले बनाई थी। 'स्त्री ' एक अच्छी फिल्म है, जिसके लॉयल फैन फोल्लोविंग है।
 
उन्होंने कहा, हम फिल्म स्त्री 2 को बहुत ईमानदारी से बना रहे हैं, बिना कोई बैगेज की हमें यह भी हिट करवानी है। हमने पहला पार्ट भी सिर्फ पैसे कमाने के इरादे से नहीं बनाई थी, इस बार भी हम मजे करते-करते स्त्री 2 बना रहे हैं, पूरी सादगी के साथ।
 
'गन्स एंड गुलाब्स' की बात करें तो इस सीरीज में राजकुमार राव के साथ सलमान दुलकर और गुलशन देवैया नजर आ रहे हैं। यह सीरीज दो गैंगस्टर की कहानी है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
'मेड इन हेवन 2' को लेकर किए गए याशिका दत्त के दावों को जोया अख्तर ने बताया गलत, पोस्ट जारी कर दी सफाई