sundarkand

रजनीकांत को यूएई सरकार ने दिया गोल्डन वीजा, एक्टर ने जताई खुशी

Updated: शनिवार, 25 मई 2024 (16:17 IST)
Rajinikanth gets Golden Visa: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को यूएई के संस्कृति और पर्यटन विभाग ने गोल्डन वीजा दिया है। रजनीकांत हाल ही में अबू धाबी गए थे, जहां उन्हें गोल्डन बीजा मिला। रजनीकांत ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को दी है। 
 
रजनीकांत ने अबू धाबी सरकार और लुलु ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर एमए यूसुफ अली को इसके लिए शुक्रिया भी कहा है। सोशल मीडिया पर रजनीकांत के कई फोटोज और वीडियो देखने को मिल रहे हैं, जिसमें वह अबू धाबी सरकार को धन्यवाद कह रहे हैं। 
 
वीडियो में रजनीकांत को कहते हुए सुना जा सकता है कि अबू धाबी सरकार से इस प्रतिष्ठित यूएई गोल्डन वीजा प्राप्त करके मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस वीजा की सुविधा और सभी तरह के सहयोग के लिए मैं अबू धाबी सरकार और अपने दोस्त श्री यूसुफ अली, लुलु ग्रुप के सीएमडी को धन्यवाद देता हूं।
 
बता दें कि रजनीकांत से पहले कई भारतीय सेलेब्स को यूएई का गोल्डन वीजा मिल चुका है। इस लिस्ट में शाहरुख खान, सलमान खान, संजय दत्त, कृति सेनन, उर्वशी रौटेला, बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर, रणवीर सिंह, कमल हासन जैसे स्टार्स के नाम शामिल है। 
 
यूएई का गोल्डन वीजा दुबई में 10 साल का रेजिडेंट परमिट है। यूएई की सरकार ने 2019 में नई वीजा प्रणाली को लागू किया थश, जिसके तहत विदेशी नागरिकों को यूएई में रहने, काम करने और पढ़ाई करने के लिए लंबी अवधि के लिए वीजा प्रदान किया जाता है। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

यश की 'टॉक्सिक' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान तय: जानें 26 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म के क्रेज की 5 बड़ी वजहें

‘बंटवारा 1947’ ने हेमा मालिनी का जीता दिल, सनी देओल-शबाना आजमी की एक्टिंग की जमकर तारीफ

‘टॉक्सिक’ को लेकर यश ने किया साफ ऐलान, बच्चों को घर पर रहने की सलाह; 26 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

'क्लीन अप कंपनी' का ट्रेलर रिलीज, तीन दोस्तों ने खोली लाशें ठिकाने लगाने वाली कंपनी, फिर शुरू हुआ खूनी खेल

अमिताभ बच्चन ने किराए पर दी करोड़ों की प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेगा इतना किराया

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख