dharma sangrah
✕

थलपति विजय के मुख्यमंत्री बनने पर रजनीकांत ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, स्टालिन से मुलाकात पर दी सफाई

Updated: रविवार, 17 मई 2026 (15:14 IST)
तमिलनाडु की राजनीति में हाल ही में आए चुनावी भूचाल के बाद अब सिनेमा और सियासत के गलियारों में बयानों का दौर शुरू हो गया है। तमिल सिनेमा के 'थलाइवर' यानी सुपरस्टार रजनीकांत ने चेन्नई के पोएस गार्डन स्थित अपने निवास स्थान पर एक हाई-प्रोफाइल प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। 
 
विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद से ही रजनीकांत की चुप्पी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। आखिरकार, दिग्गज अभिनेता ने सामने आकर सभी अफवाहों का करारा जवाब दिया है। प्रेस मीट के दौरान रजनीकांत ने TVK के प्रमुख सी. जोसेफ विजय की प्रचंड जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी। 
 
रजनीकांत ने कहा, मैं यह प्रेस मीट इसलिए कर रहा हूं क्योंकि चुनावों को लेकर मेरे बारे में सोशल मीडिया और मीडिया में कई तरह की मनगढ़ंत बातें कही जा रही हैं। चुनाव नतीजों के आने के बाद मैं एम.के. स्टालिन से मिलने गया था, जिसे बेवजह आलोचना का विषय बना दिया गया।

ALSO READ: 'पति पत्नी और वो दो' के कलेक्‍शन में शानदार उछाल, दूसरे दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
 
उन्होंने कहा, लोगों को समझना होगा कि हमारी दोस्ती राजनीति के दायरे से बहुत ऊपर है। मुझे व्यक्तिगत रूप से इस बात का बेहद दुख हुआ कि एम.के. स्टालिन कुलाथुर सीट से चुनाव हार गए। रजनी कोई इतना सस्ता या घटिया दर्जे का इंसान नहीं है जो किसी भी बात पर राजनीति करे या बेवजह की बातें बनाए। जैसे ही मुख्यमंत्री ने जीत दर्ज की, मैंने तुरंत उन्हें बधाई दी थी।
 
रजनीकांत ने कहा, जब मैंने पहली बार सुना कि विजय मुख्यमंत्री बन गए हैं, तो मुझे सचमुच बहुत हैरानी हुई। मैं अब राजनीति में नहीं हूं और मुझे सियासत से दूर हुए एक लंबा अरसा बीत चुका है। विजय और मेरे बीच उम्र का करीब 28 साल का फासला है। तमिलनाडु की धरती पर विजय ने सूबे की दो सबसे बड़ी और स्थापित पार्टियों के खिलाफ अकेले खड़े होकर चुनाव जीता है और अपनी यह पहचान खुद के दम पर बनाई है, जो काबिल-ए-तारीफ है।
 
शपथ ग्रहण समारोह में क्यों नहीं शामिल हुए रजनीकांत?
विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दौरान रजनीकांत की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाए गए। इसका जवाब देते हुए थलाइवर ने अपने पुराने इतिहास का हवाला दिया। उन्होंने पत्रकारों से प्रतिप्रश्न किया, क्या आपने मुझे कभी इतिहास में किसी भी पूर्व मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होते देखा है? मैं कभी इन समारोहों का हिस्सा नहीं बनता, यह मेरा व्यक्तिगत फैसला है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख