1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kamal haasan meets tamil nadu cm vijay submits 6 demands
Last Modified: रविवार, 17 मई 2026 (11:30 IST)

कमल हासन ने CM थलपति विजय से की मुलाकात, रखीं 6 बड़ी मांगें

Thalapathy Vijay CM
तमिलनाडु की राजनीति में 10 मई 2026 का दिन एक ऐतिहासिक तारीख के रूप में दर्ज हो चुका है। तमिल सिनेमा के सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक, सी. जोसेफ विजय जिन्हें फैंस प्यार से 'थलपति' कहते हैं ने तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। यह एक सत्ता परिवर्तन ही नहीं है, बल्कि तमिलनाडु की राजनीति में पिछले 60 सालों से चले आ रहे DMK और AIADMK के द्विध्रुवीय एकाधिकार का अंत भी है। 
 
वर्ष 1967 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब इन दोनों स्थापित द्रविड़ क्षेत्रीय दलों से अलग किसी तीसरे दल के नेता ने राज्य की कमान संभाली है।मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही थलापति विजय ने अपनी प्रशासनिक प्राथमिकताओं का संकेत दे दिया है। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने सचिवालय जाकर तीन अत्यंत महत्वपूर्ण फाइलों पर हस्ताक्षर किए। 

 
 
इसके साथ ही, विजय सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए मंदिरों, स्कूलों, कॉलेजों और बस स्टैंडों के पास स्थित तमिलनाडु राज्य विपणन निगम के 717 सरकारी शराब ठेकों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी किया। इस फैसले की पूरे राज्य में आम जनता, विशेषकर महिलाओं द्वारा सराहना की जा रही है।
 
कमल हासन ने की मुलाकात
विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद पूरी तमिल फिल्म इंडस्ट्री अपने वैचारिक मतभेदों को भुलाकर उनके पीछे खड़ी नजर आ रही है। हाल ही में दिग्गज अभिनेता और मक्कल निधि मय्यम के प्रमुख कमल हासन ने मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात की और सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए अपनी खुशी जाहिर की।
 
कमल हासन ने थलपति विजय को तमिल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी 6 अहम मांगें सौंपीं और राज्य सरकार के समर्थन की जरूरत पर जोर दिया, ताकि इंडस्ट्री आज जो मुश्किलों का सामना कर रही है, उनसे बाहर आ सके। 
कमल हासन ने लिखा, आज मैंने व्यक्तिगत रूप से माननीय मुख्यमंत्री, भाई विजय से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने तमिलनाडु के विकास के लिए अपने कई सपनों को साझा किया। मुलाकात के दौरान उनकी विनम्रता और स्नेह ने मुझे गर्व से भर दिया। 
 
कमल हासन ने विजय सरकार के 717 शराब की दुकानों को बंद करने के फैसले की खुलकर तारीफ की और कहा कि सरकार का काम शराब बेचना नहीं बल्कि उसे नियंत्रित करना होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सिनेमा उद्योग को संकटों से उबारने के लिए मुख्यमंत्री के सामने 6 महत्वपूर्ण मांगें भी रखीं। 
 
कमल हासन के अलावा आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, अभिनेता आर. माधवन, अभिनेत्री सिमरन और तृषा जैसी फिल्मी हस्तियों ने भी विजय को एक नए युग की शुरुआत के लिए बधाई दी है।
 
तमिलनाडु का सिनेमा और राजनीति से बेहद पुराना और गहरा नाता रहा है। विजय से पहले एमजी रामचंद्रन (MGR), जे. जयललिता, और एम. करुणानिधि जैसे दिग्गजों ने भी फिल्मी पर्दे से निकलकर सूबे की सत्ता पर राज किया है। विजय अब इसी गौरवशाली फेहरिस्त का हिस्सा बन चुके हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
नुसरत भरूचा को मिली थी 'Too Pretty' होने की सजा, हाथ से निकल गई ऑस्कर विनिंग फिल्म