1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hardik pandya and mahieka sharma to marry in udaipur on may 22
Last Modified: रविवार, 17 मई 2026 (13:11 IST)

क्या IPL 2026 के बीच हार्दिक पंड्या बनने जा रहे दूसरी बार दूल्हा? माहिका शर्मा संग शादी की हो रही चर्चा

Hardik Pandya wedding
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। नताशा से तलाक के बाद हार्दिक काफी समय समय से माहिका शर्मा को डेट रहे हैं। अब आईपीएल 2026 के बीच खबरें आ रही है कि हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 
 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पंड्या इसी महीने 22 मई को उदयपुर में माहिका संग शादी करने जा रहे हैं। दोनों राजस्थान के उदयपुर में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी करने वाले हैं। हार्दिक और माहिका की शादी की खबर सामने आते ही फैंस के बीच खलबली मच गई है। 
हालांकि हार्दिक पंड्या या माहिका शर्मा की टीम की तरफ से शादी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हार्दिक और माहिका शर्मा साल 2025 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फरवरी 2026 में हार्दिक ने माहिका के जन्मदिन और वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।
 
गौरतलब है कि जुलाई 2024 में हार्दिक पंड्या और सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक ने आपसी सहमति से अलग होने की घोषणा की थी। दोनों आज भी अपने बेटे अगस्त्य की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं। नताशा से अलग होने के बाद हार्दिक के जीवन में माहिका की एंट्री हुई। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
'पति पत्नी और वो दो' के कलेक्‍शन में शानदार उछाल, दूसरे दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन