• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rajinikanth becomes grandfather again daughter soundarya give birth to child
Written By
Last Modified: सोमवार, 12 सितम्बर 2022 (15:18 IST)

रजनीकांत फिर बने नाना, बेटी सौंदर्या ने दिया बेटे को जन्म

रजनीकांत फिर बने नाना, बेटी सौंदर्या ने दिया बेटे को जन्म | rajinikanth becomes grandfather again daughter soundarya give birth to child
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के घर फिर से किलकारियां गूंज गई है। रजनीकांत की बड़ी बेटी सौंदर्या दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। सौंदर्या रजनीकांत ने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा कर दिया है। 

 
सौंदर्या ने अपने बच्चे के जन्म की खबर इंस्टाग्राम पर साझा की। उन्होंने अपने मेटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की है। वहीं एक तस्वीर में वह अपने बेटे का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं। 
 
इन तस्वीरों के साथ सौंदर्या ने कैप्शन में लिखा, ईश्वर की असीम कृपा और हमारे माता-पिता के आशीर्वाद से विशगन, वेद और मैं वेद के छोटे भाई वीर रजनीकांत वनंगमुडी का 11 सितंबर 2022 को स्वागत करते हुए रोमांचित हैं।
 
बता दें कि सौंदर्या रजनीकांत ने साल 2019 में विशगन से दूसरी शादी रचाई थी। वीर दूसरी शादी से उनका पहला बच्चा है। इससे पहले सौंदर्या की शादी अश्विन राजकुमर से हुई थी। इस शादी से भी सौंदर्या का एक बेटा वेद है। 
 
ये भी पढ़ें
'द लेडीकिलर' की शूटिंग खत्म करके रोमांटिक कॉमेडी के लिए लंदन रवाना हुए अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर!