biodatamaker
Sat, 24 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Rajesh Rathi, Mauka

राजेश राठी की 'मौका' को जकार्ता में इंटरनेशनल अवॉर्ड ऑफ एक्सलेन्स

राजेश राठी
राजेश राठी द्वारा निर्देशित पांच मिनट की शॉर्ट फिल्म 'मौका' को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल फॉर पीस, इन्सिपरेशन एंड इक्वेलिटी, जकार्ता (इंडोनेशिया), में 'इंटरनेशनल अवॉर्ड ऑफ एक्सलेन्स' दिए जाने की घोषणा हुई है।

पुरस्कार समारोह 19 सितंबर को आयोजित होगा। तमाम विदेशी फिल्मों के बीच पुरस्कार पाने वाली यह भारत की एकमात्र फिल्म होगी। 
 
'मौका' को 'कोलकाता शॉर्ट्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' एवं 'आचार्य तुलसी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल' में प्रदर्शित किया जा चुका है। यू-ट्यूब पर इसे पांच लाख से ज्यादा दर्शक देख चुके हैं। इस फिल्म का सूत्र वाक्य है- 'एक पल आपकी जिंदगी को बदलने के लिए काफी है।'  
 
राजेश राठी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मकार जगमोहन मूंदड़ा के साथ सहायक निर्देशक के रूप में की थी। 'कमला', 'मॉनसून', 'बवंडर' सहित नौ फिल्में उन्होंने मूंदड़ा के साथ की है। 
ये भी पढ़ें
बजट 150 करोड़... आमिर की फिल्म... 3 हीरोइन दावेदार