biodatamaker
✕

प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर 'राधे श्याम' का जन्माष्टमी पर नया पोस्टर

Updated: सोमवार, 30 अगस्त 2021 (18:17 IST)
जिस पल का प्रभास का हर प्रशंसक इंतजार कर रहा था, वह आखिरकार आ गया है! पैन इंडिया स्टार की रोमांटिक ड्रामा 'राधे श्याम' अगले साल मकर संक्रांति पर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 
उत्साह को और बढ़ाते हुए, बहुप्रतीक्षित फिल्म ने आज जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर नवीनतम पोस्टर रिलीज़ कर दिया है और यह बेहद शानदार नज़र आ रहा है। 
 
प्रभास एक खूबसूरत टक्सीडो और पूजा हेगड़े एक लुभावना बॉल गाउन पहने हुए नज़र आ रही हैं और यह पोस्टर किसी फेयरीटेल से कम नहीं लग रहा है। 
 
राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित बहुभाषी प्रेम कहानी 1970 के दशक में यूरोप में स्थापित है। इटली, जॉर्जिया और हैदराबाद में बड़े पैमाने पर शूट किए गए, राधे श्याम को एक मेगा कैनवास पर रखा गया है, जो अत्याधुनिक दृश्य प्रभावों का दावा करती है जिसमें प्रभास और पूजा पहले कभी न देखे गए अवतारों में दिखाई देंगे। 
 
निर्देशक राधा कृष्ण कुमार कहते हैं, "हमने बहुत मेहनत की है और यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है कि हम दर्शकों को एक ऐसा नाटकीय अनुभव दें जिसे वे कभी नहीं भूलेंगे। राधे श्याम 14 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में आएगी और हम जन्माष्टमी जैसे खास दिन पर फिल्म का यह पोस्टर पेश करने के लिए बहुत उत्साहित हैं।" 
 
राधेश्याम एक बहुभाषी फिल्म होगी और राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित, गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत की जाएगी।  यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है।

Show comments

रजनीकांत की 'जेलर 2' का गदर, 'सुल्तान' और 'सलार' को छोड़ा पीछे, दुनियाभर में कमाए इतने करोड़ रुपए

4000 करोड़ की 'रामायण' पर बड़ा अपडेट, रणबीर कपूर की फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए करना होगा लंबा इंतजार!

अमिताभ बच्चन ने क्यों बंद किया ब्लॉग और सोशल मीडिया पर लिखना? सेहत को लेकर दिया बड़ा अपडेट

'फौजी' बनकर अंग्रेजों से भिड़ेंगे प्रभास, दमदार टीजर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

गद्दी की लड़ाई से दमदार डायलॉग्स तक, ‘मिर्जापुर’ सीजन 2 के 6 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख