Hanuman Chalisa
✕

रेस 3 की यूनिट को जैकलीन फर्नांडीज़ ने सकते में डाल दिया

जैकलीन ने खुद किए सारे दमदार एक्शन

Updated: सोमवार, 21 मई 2018 (22:03 IST)
जैकलीन फर्नांडीज अपनी आने वाली फिल्म 'रेस 3' में दमदार एक्शन सीन निभाते हुए नज़र आएंगी, लेकिन इन एक्शन दृश्यों के लिए जैकी ने किसी स्टंट डबल का इस्तेमाल नहीं किया है। जैकलीन इससे पहले भी एक्शन फिल्म का हिस्सा रह चुकी हैं, लेकिन इस बार सलमान खान अभिनीत रेस 3 में पहली बार चुनौतीपूर्ण एक्शन सीक्वेंस परफॉर्म करते नज़र आएंगी।


 
सख्त ट्रेनिंग 
अपने एक्शन सीक्वेंस को स्वयं करने वाली, जैकलीन ने एमएमए, किक-बॉक्सिंग और अन्य प्रकार के एक्शन फॉर्म का प्रशिक्षण लिया ताकि वह खुद अपने एक्शन सीन को सरलता से निभा सके। कई महीनों के सख्त प्रशिक्षण में अभिनेत्री रोज़ाना 2 घंटे का वक़्त एक्शन मूव्स के अभ्यास में व्यतीत करती थीं।


 
बड़ा रोल 
रेस की इस तीसरी फ्रेंचाइजी में एक्शन एक स्तर और ऊंचा रहेगा। जैकलीन फर्नांडीज ने इस सीरिज के दूसरे पार्ट में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, लेकिन अभिनेत्री इस तीसरे भाग में उनका किरदार ज्यादा बड़ा और सशक्त है। 
 
यूनिट को डाला सकते में 
कड़े प्रशिक्षण से गुज़र चुकी जैकलीन ने बैंकॉक और अबू धाबी में एक्शन दृश्यों की शूटिंग के दौरान बॉडी डबल का इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया था। जैकलीन को एक्शन मोड़ में देखकर, प्रोडक्शन यूनिट भी सकते में थी। स्टाइलिश एक्शन सीन का प्रदर्शन करते हुए, फ़िल्म के ट्रेलर में हमें जैकलीन के क्रूर लुक की झलक देखने मिली है।

Show comments

O.M.: Operation Mole रिव्यू: लाल चंदन की तस्करी, खूनी खेल और अंडरकवर मिशन, लेकिन रोमांच की कसौटी पर कमजोर

कौन बनेगा करोड़पति 18 को मिला पहला करोड़पति, 24 रुपये लेकर मुंबई आए भूषण ठाकरे ने जीते 1 करोड़

श्रद्धा कपूर की 'ईथा' से 'मातृभूमि' के टकराव पर सलमान खान ने मांगी माफी, बोले- मुझे पता होता तो कभी एक साथ फिल्म न लाता

500 करोड़ की नेटवर्थ की खबरों पर भड़के अनुपम खेर, बोले- मेरे पास इसका 10 प्रतिशत भी नहीं

व्हाइट स्ट्रीटवियर और रिमलेस चश्मे में दिशा पाटनी ने बिखेरा जलवा, किलर पोज देख फैंस हुए दीवाने

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख