Daily Horoscope
✕

सलमान-आमिर-अक्षय की ठुकराई फिल्म क्या रणबीर कपूर करेंगे?

Updated: सोमवार, 21 मई 2018 (18:53 IST)
बहुत जोर-शोर से अक्षय कुमार को लेकर भूषण कुमार ने अपने पिता गुलशन कुमार की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'मुगल' बनाने की घोषणा की थी। एक मंदिर में अक्षय ने यह फिल्म साइन की थी और गुलशन कुमार के साथ अपने संबंधों को लेकर लंबी-चौड़ी बातें कही थीं। लेकिन फिर मामला आगे नहीं बढ़ा। परदे के पीछे जाने क्या
हलचल हुई कि अक्षय कुमार फिल्म से ही बाहर हो गए। 
 
भूषण कुमार के लिए यह फिल्म नाक का सवाल है इसलिए उन्होंने सलमान खान से अपने अच्छे संबंधों के कारण सल्लू को यह फिल्म ऑफर की। गले-गले तक काम में डूबे सलमान के लिए मुगल के लिए वक्त निकाल पाना अत्यंत मुश्किल था। ज्यादा रूकने के मूड में भूषण नहीं थे, लिहाजा सलमान के साथ बात बनते नहीं देख यह फिल्म आमिर खान को ऑफर की गई। आमिर ने थोड़ी रूचि दिखाई, लेकिन अब वे अपना सारा समय 'महाभारत' में देना चाहते हैं और आमिर से भी बात नहीं बन पाई। 
 
सुनने में आया है कि अब यह फिल्म रणबीर कपूर को ऑफर की गई है जो इस समय धड़ाधड़ फिल्म साइन करने के मूड में हैं। भूषण को लग रहा है कि रणबीर से बात बन जाएगी। फिलहाल रणबीर ने हां भी नहीं कहा और ना भी नहीं बोला है, लेकिन उम्मीद है कि वे इस फिल्म को साइन कर भूषण की चिंता को खत्म कर देंगे। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख