suvichar
✕

राज़ी की कैसी है बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग

Updated: शुक्रवार, 11 मई 2018 (17:20 IST)
राज़ी का एकमात्र सितारा आलिया भट्ट हैं। ये कटु सत्य है कि दर्शक हीरोइनों से ज्यादा हीरो से प्रभावित होते हैं लिहाजा हीरोइन ओरिएंटेड मूवी की बॉक्स ऑफिस पर कभी भी धमाकेदार शुरुआत नहीं होती। ये फिल्म बहुत ज्यादा माउथ पब्लिसिटी पर ही निर्भर होती है। इसीलिए कई बार नामी हीरोइनें भी फिल्म को बेहतरीन शुरुआत नहीं दिला सकती हैं। 

ALSO READ: राज़ी : फिल्म समीक्षा
राज़ी का बहुत ज्यादा प्रचार भी नहीं हुआ। ये भी आश्चर्य की बात है जबकि करण जौहर जैसे निर्माता फिल्म से जुड़े हुए हैं, बावजूद इसके 'राज़ी' ने सुबह के शो में जितने भी दर्शक जुटाए हैं वो तारीफ के काबिल है। 
 
सुबह के शो में अच्छी भीड़ देखी गई। कई मल्टीप्लेक्सेस में तो महिला दर्शकों की संख्या ज्यादा थी। दोपहर के शो में दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई जिससे लग रहा है कि रात के शो अच्छे जाएंगे। 
 
फिल्म मेट्रो और 'ए' क्लास सेंटर्स के लिए है और जिस तरह से फिल्म समीक्षकों और दर्शकों की प्रतिक्रिया मिली है उसे देख लग रहा है कि आने वाले दिनों में कलेक्शन बढ़ेंगे। 
 
जहां तक पहले दिन के कलेक्शन का सवाल है तो यह 6 से 7 करोड़ के बीच में रह सकते हैं, हालांकि यह आंकड़ा रात के शो में दर्शकों की संख्या पर बहुत ज्यादा निर्भर है। 
 
राज़ी फिल्म तमाम खर्चों को जोड़ कर 50 करोड़ रुपये में तैयार हुई है। जिसमें से सैटेलाइट राइट्स 10 करोड़ रुपये में, संगीत दो करोड़ रुपये में, डिजीटल राइट्स पांच करोड़ रुपये में और ओवरसीज़ राइट्स 3 करोड़ रुपये में बिकने की खबर है। 
 
यानी कि 20 करोड़ रिलीज के पहले ही आ गए हैं। फिल्म को लागत वसूलने के लिए वीकडेज़ में भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। 

Show comments

एकता कपूर ने किया 'द डर्टी पिक्चर 2' का ऐलान, 15 साल बाद फिर पर्दे पर दिखेगी बोल्ड कहानी

किस वजह से हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख