Daily Horoscope
✕

फिल्म का काम रुका, माधवन की हुई शोल्डर सर्जरी

Updated: मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018 (12:58 IST)
अभी खबर आई थी कि फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' एक्टर्स आर माधवन और सैफ अली खान इस फिल्म के बाद दोबारा एक फिल्म में साथ नज़र आने वाले हैं। यह एक हिस्टॉरिकल फिल्म होगी और इसके लिए दोनों एक्टर्स तलवारबाज़ी और घुड़सवारी भी सीख रहे हैं। हालांकि माधवन ने अपनी इस प्रैक्टिस से ब्रेक लिया हुआ है। 
 
दरअसल माधवन की हाल ही में कंधे की सर्जरी हुई। इसका कारण तो पता नहीं चल पाया है। लेकिन माधवन ने अस्पताल में लेटे हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा है कंधे की सर्जरी हो गई है.. फाइटर ट्रैक पर वापस आ गया है.. दायां हाथ महसूस ही नहीं हो रहा है। 
 
लगता है माधवन थोड़े दिन आराम करने के बाद ही अपना काम शुरू करेंगे। इसके पहले वे थ्रिलर वेब-सीरिज़ 'ब्रीथ' में नज़र आए थे। अब हिस्टोरिकल फिल्म की तैयारी में लगे हैं और खबर है कि वे सुशांत सिंह राजपूत और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म 'चंदा मामा दूर के' में नजर आएंगे। 

Show comments

दिशा पटानी के नए पोस्ट ने मचाई हलचल, आखिर क्या है ‘DZ’? फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

भारतीय सिनेमा में 50 साल पूरे करने की ओर अग्रसर सुभाष घई ने अपनी अगली फिल्म ‘मान्या’ पूरी की

‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध, बदल गई पूरी दुनिया

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिश्ते पर उठे सवाल तो भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- हमने एक दूसरे को चुना है

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की सफलता से गदगद अभिषेक पाठक, बोले- रीमेक नहीं अपनी कहानी बनाना चाहते थे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख