sundarkand

श्रीदेवी नहीं पीती थीं शराब...

Updated: मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018 (12:57 IST)
श्रीदेवी की मृत्यु को लेकर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं। बाथटब में वे कैसे डूब गईं यह सवाल सबको परेशान कर रहा है। रिपोर्ट में इसे महज एक दुर्घटना माना जा रहा है जिसके कारण वे बाथ टब में गिर कर डूब गईं। 
 
भारतीयों के लिए बाथटब में डूब कर मरना थोड़ा अजूबा लगता है क्योंकि ज्यादातर भारतीय नहाने के लिए शॉवर और बाल्टी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन विदेशी बाथटब का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं और वहां अक्सर इस तरह के हादसे होते रहते हैं। 
 
दूसरी ओर कुछ अखबार और टीवी चैनल बिना कुछ जाने अपने हिसाब से इस घटना का विवरण कर रहे हैं। किसी अखबार ने लिख दिया कि श्रीदेवी के रक्त में शराब के अंश पाए गए।
 
इसका ये मतलब निकाला गया कि श्रीदेवी शराब के नशे में बाथ टब में डूब गईं। अचानक श्रीदेवी को शराबी बना डाला। 
 
श्रीदेवी के साथ राजनेता अमर सिंह ने काफी समय बिताया है। उनका कहना है कि श्रीदेवी शराब से दूर रहती थीं। पार्टी वगैरह में जोर-जबरदस्त की जाती थी तो वे वाइन के कुछ घूंट पी लेती थीं। व्हिस्की आदि से दूर रहती थीं। 
 
श्रीदेवी की एक मेकअप आर्टिस्ट ने भी कहा कि स्वास्थ्य के प्रति हानिकारक चीजों से श्रीदेवी सदैव दूर रहती थीं। जंक फूड या फ्राय फूड खान उन्हें पसंद नहीं था। 
 
अधिकृत रिपोर्ट में नहीं कहा गया है कि श्रीदेवी ने शराब पी थी। 
 
कई सेलिब्रिटीज़ ने भी कहा है कि श्रीदेवी के निधन से उनके नजदीकी लोग गम में डूबे हुए हैं। उनकी बेटियां इंतजार कर रही है कि उनके मां के पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जाए। इस समय उनके पास पिता भी नहीं हैं। रो-रो के उनका बुरा हाल है। 
 
ऐसे मौके पर श्रीदेवी को लेकर चल रही अर्नगल बातों पर विराम लगना चाहिए। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख