पंजाबी एक्टर अमन धालीवाल पर अमेरिका में चाकू और कुल्हाड़ी से हुआ हमला, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना
Photo Credit : Twitter
अमन कैलिफोर्निया के ग्रांड ओक्स में प्लेनेट फिटनेस जिम में वर्कआउट कर रहे थे। इसी दौरान एक हमलावर चाकू और कुल्हाड़ी लेकर जिम में दाखिल हुआ और अमन पर हमला कर दिया। मौका पाकर अमन ने हमलावर को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद वहां मौजूद दूसरे लोगों और सिक्योरिटी गार्ड ने हमलावर को पकड़ लिया।
अमन धालीवाल पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ अमन ने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। वह रितिक रोशन के साथ फिल्म 'जोधा अकबर' में नजर आए थे। इसके अलावा वह फिल्म बिग ब्रदर में भी काम कर चुके हैं। अमन इश्क का रंग सफेत, पोरस और विघ्नहर्ता गणेश जैसी टीवी शोज में भी काम कर चुके हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

