dharma sangrah
✕

पहुना फिल्म पर शुरू से ही भरोसा था: प्रियंका चोपड़ा

Updated: मंगलवार, 9 अक्टूबर 2018 (14:38 IST)
न्यूयॉर्क। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि बतौर निर्माता उनकी पहली सिक्किमी फिल्म ‘पहुना’ पर उन्हें शुरुआत से ही भरोसा था।


पर्पल पेबल पिक्चर्स बैनर के तले बनी फिल्म ‘पहुना’ को जर्मनी के श्लिंगेल अंतरराष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म (ज्यूरी चॉइस) और अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म की श्रेणी में प्रोफेशनल ज्यूरी द्वारा विशेष उल्लेख पुरस्कार दिए गए।
 
प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा कि ‘पहुना’ एक ऐसी फिल्म, जिस पर मुझे शुरू से ही भरोसा था। विश्व भर में इसे मिल रही प्रतिक्रिया से खुश हूं। हमारी फिल्म के लिए आगे खजाने में क्या-क्या है यह देखने का इंतजार नहीं हो रहा। सर्वश्रेष्ठ फिल्म (ज्यूरी चॉइस) और श्लिंगेल फिल्म महोत्सव में विशेष उल्लेख के लिए पर्पल पेबल पिक्चर्स टीम को बधाई।
 
निर्देशक पाखी ए टायरवाला ने फिल्म में दृढ़ विश्वास दिखाने के लिए प्रियंका चोपड़ा का धन्यवाद किया। पहुना तीन नेपाली बच्चों की कहानी है जो अपने माता-पिता से बिछड़ जाते हैं और नेपाल में माओवादी आंदोलन से किसी तरह बच कर सिक्किम पहुंचते हैं।

पिछले साल टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव (टीआईएफएफ) में पहुना का विश्व स्तर पर प्रीमियर किया गया था। (भाषा)

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख