biodatamaker
✕

मेरी आइब्रो पर निशान सिटाडेल की देन है: प्रियंका चोपड़ा

Updated: शुक्रवार, 10 मार्च 2023 (13:58 IST)
हाल में प्राइम वीडियो ने सिटाडेल का ट्रेलर जारी किया, जो कि अमेज़न स्टूडियो और रुसो ब्रदर्स के एजीबीओ की एक ग्लोबल स्पाई सीरीज है। इस ट्रेलर ने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है और जबरदस्त एक्शन और ब्रेथ-टेकिंग विजुअल्स से सभी को हैरान किया है। इस सीरीज के धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान देसी गर्ल ने भी शानदार स्टंट किए, जिसने इसे उनके लिए एक यादगार अनुभव बना दिया।
 
इन स्टंट को परफॉर्म करने के बाद प्राउड फील कर रहीं लीड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने कहा, "मेरी आइब्रोज पर एक निशान है और वह सिटाडेल के सौजन्य से है। मैं इसे अब कवर भी नहीं करती और ये स्टंट कमाल के थे। मुझे लगता है कि जो और एंथोनी अपने प्रदर्शनों की सूची के साथ सबसे अविश्वसनीय स्टंट टीम को शो में लाए। उन्होंने इस बिजनेस में बेस्ट के साथ काम किया है। हमारी स्टंट टीम अविश्वसनीय थी।'' 
 
प्रियंका ने यह भी कहा कि कहानी स्टंट के साथ गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा, "इन विशाल एक्शन सीन्स के बारे में रोमांचक बात यह है कि ये ड्रामा और स्टोरीटेलिंग से भरे हैं। हमें इन किरदारों के बारे में बहुत कुछ देखने को मिलता है, वे कैसे शारीरिक रूप से बातचीत करते हैं, न केवल अच्छे एक्शन सीक्वेंस बल्कि उनमें फुल ऑन ड्रामा है, इसलिए सभी स्टंट में एक तरह की कहानी है।'' 
 
प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ इस ग्लोबल सीरीज में रिचर्ड मैडेन, स्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविल शामिल हैं। रूसो ब्रदर्स के एजीबीओ और शो रनर डेविड वील द्वारा एक्जीक्यूटिव निर्मित सिटाडेल 28 अप्रैल से विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर 240 देशों और क्षेत्रों में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में स्ट्रीम होगी।

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख