ramcharitmanas
✕

तू झूठी मैं मक्कार के कलेक्शन दूसरे दिन आए नीचे, वर्किंग डे का दिखा असर

Updated: शुक्रवार, 10 मार्च 2023 (11:39 IST)
तू झूठी मैं मक्कार को होली की छुट्टी पर रिलीज किया गया, हालांकि देश के कुछ हिस्सों में उस दिन छुट्टी नहीं थी। साथ ही जहां पर छुट्टी थी वहां पर शो दोपहर 3 बजे बाद ही शुरू हो पाए। इसके बावजूद फिल्म के कलेक्शन 15.73 करोड़ रुपये रहे और इसे अच्छी शुरुआत माना गया। 
 
दूसरे दिन कलेक्शन में 34.27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई क्योंकि यह वर्किंग डे था। फिल्म के दूसरे दिन कलेक्शन 10.34 करोड़ रुपये रहे। इससे इस फिल्म से उम्मीद पाल रहे लोगों को झटका लगा है। हालांकि फिल्म से अभी भी उम्मीद है। 
 
अब फिल्म के शुक्रवार और शनिवार के कलेक्शन तय करेंगे कि फिल्म कितनी आगे तक जाएगी और उम्मीद है कि इस वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन बेहतरीन रहेंगे। 
 
लव रंजन द्वारा निर्देशित फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म दर्शाती है कि आज की पीढ़ी के लिए प्यार करना आसान है, लेकिन ब्रेकअप लेना आसान नहीं है। 
 
ज्यादातर फिल्म समीक्षकों ने फिल्म की तारीफ की है जबकि दर्शकों की प्रतिक्रिया मिश्रित है। 

Show comments

मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; जानें कौन हैं उनकी दुल्हन

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं अनीत पड्डा, बोलीं- जिंदगीभर नहीं भूलूंगी आपके साथ बिताए पल

Bigg Boss 20 में डबल धमाका! 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री, लेकिन इस कंटेस्टेंट पर बढ़ा विवाद

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का युवाओं को संदेश, बोले- अफवाहों से बचें और अपनी अक्ल लगाएं

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 400 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख