गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra honored at marrakech film festival
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019 (16:48 IST)

प्रियंका चोपड़ा हुईं 'माराकेच फिल्म फेस्टिवल' में सम्मानित, सोशल मीडिया पर ऐसे किया शुक्रिया

Priyanka Chopra
ग्लोबल आइकन बन चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के नाम एक और बड़ा सम्मान जुड़ गया है। प्रियंका चोपड़ा माराकेच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित होने वाली पहली भारतीय सेलेब बन गई हैं।


मोरॉक्को स्थित जेमा अल फना प्लेस में आयोजित कार्यक्रम में प्रियंका को सम्मानित किया गया। इस फेस्टिवल की कुछ तस्वीरें भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। 
 
तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा गोल्डन कलर की साड़ी के साथ ऑफ सोल्डर ब्लाउज में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा के इस सम्मान के साथ-साथ फैंस उनके लुक्स की भी काफी तारीफें कर रहे हैं।
 
प्रियंका ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'आज माराकेच फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित होकर गर्व महसूस कर रही हूं। इस सम्मान के लिए सभी का धन्यवाद।'
 
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' फिल्म में नजर आने वाली है। हाल में ही वह भारत में इस फिल्म की शूटिंग के लिए आई थी। यह फिल्म नेटफिलिक्स में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें
एक भोपाली ने भरा बैंक का फॉर्म : बहुत बढ़िया है यह JOKE