• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Priyanka Chopra congratulates Parineeti chopra and raghav chadha on thier marriage
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: सोमवार, 25 सितम्बर 2023 (17:04 IST)

प्रियंका चोपड़ा ने बहन परिणीति को दी शादी की बधाई, बोलीं- चोपड़ा परिवार में आपका स्वागत है राघव...

Priyanka Chopra congratulates Parineeti on her marriage
Priyanka Chopra congratulates Parineeti: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। कपल ने उदयपुर के होटल 'द लीला पैलेस' में सात फेरे लिए। इस रॉयल वेडिंग में दोनों के परिवार के लगभग हर सदस्य ने शिरकत की। लेकिन प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन की शादी में शामिल होने भारत नहीं आ पाईं।
 
प्रियंका चोपड़ा के बहन की शादी में शामिल नहीं होने के कई कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन हाल ही प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने बताया कि वह काम में बिजी होने के कारण परिणीति की शामिल में पाईं। अब प्रियंका ने एक पोस्ट शेयर करके परिणीति और राघव को शादी की बधाई दी है। 
 
प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति और राघव की शादी की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर कपल को बधाई दी है। प्रियंका ने लिखा, एकदम सही तस्वीर.. नवविवाहितों को उनके विशेष दिन पर ढेर सारा प्यार। 
 
एक्ट्रेस ने लिखा, चोपड़ा परिवार में आपका स्वागत है राघव.. आशा है कि आप हमारे साथ पागलपन में डूबने के लिए तैयार हैं। तिशा तुम अब तक की सबसे खूबसूरत दुल्हन हो.. हम तुम्हें और राघव को जीवन भर की खुशियों के लिए ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रहे हैं। लव यू लिटिल वन परिणीति चोपड़ा।
 
खबरों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा अपने वर्क कमिटमेंट्स के कारण परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल होने भारत नहीं आ सकीं। हालांकि प्रियंका मई में परिणीति-राघव की सगाई समारोह में भाग लेने दिल्ली पहुंची थीं।  
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
'ज्यूरिक फिल्म फेस्टिवल' में होगा अभिषेक बनर्जी की फिल्म 'स्टोलन' का प्रीमियर