सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Priyanka Chopra, 50 Sexiest Asian Women, Eastern Eye, Deepika Padukone, Nia Sharma
Written By

एशिया की सबसे सेक्सी महिला हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा
हॉट और टैलेंटेड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब भारत ही नहीं, बल्कि पूरे एशिया मे सबसे सेक्सी महिला बन गई हैं। लंदन के विकली न्यूज़लेटर ईस्टर्न आई द्वारा कराए गए युके पोल में प्रियंका चोपड़ा ने '50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन' के इलेक्शन में यह खिताब जीता। प्रियंका ने पांचवी बार यह खिताब जीता है। 
 
इस पर शुकिया अदा करते हुए प्रियंका ने कहा कि मैं इसका क्रेडिट नहीं ले सकती। पूरा क्रेडिट जाता है मेरे जेनेटिक्स और आपके ओप्टिक्स को। मैं बहुत खुश हुं। ईस्टर्न आई के एडिटर और '50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन लिस्ट' के फाउंडर अस्जाद नाज़िर ने बताया कि प्रियंका ब्युटी, ब्रेन, ब्रेवरी और साफ दिल का कॉम्बिनेशन हैं। 
 
इस लिस्ट में दुसरे नंबर पर टेलीविज़न एक्ट्रेस निया शर्मा रही हैं। तीसरे नंबर पर दीपिका पादुकोण रही हैं, जो पिछले साल नंबर एक पर थीं। चौथे नंबर पर आलिया भट्ट और पांचवें पर माहिरा खान हैं। 
 
इनके अलावा टॉप टेन में दृष्टि धामी, कैटरीना कैफ, श्रद्धा कपूर, गौहर खान, रुबिना दिलैक भी शामिल हैं। 
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान में निकला शशि कपूर की याद में कैंडल मार्च